साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Aaj Ka Rashifal: जानिए ग्रहों की चाल आपके जीवन में क्या लाएगी बदलाव, सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल..!

Aaj Ka Rashifal, Horoscope Today: Horoscope Tomorrow
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Aaj Ka Rashifal 12 july 2025: आज 12 जुलाई दिन शनिवार को चंद्रमा का गोचर शनि की राशि मकर में श्रवण नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज गुरु और सूर्य के साथ चंद्रमा का षडाष्टक योग बन रहा है। जबकि आज सूर्य से दूसरे भाव में बुध के होने से सम योग भी बन रहा है। और शनि से गुरु का चतुर्थ दशम यो बना है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कर्क और मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। तो आइए जानते हैं इन ग्रह स्थितियों के बीच आज शनिवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-

आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यावसायिक ओर कार्यक्षेत्र की सफलताएं आपको मिलने वाली हैं। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा और उत्साह का समावेश पाएंगे। अपने महत्वपूर्ण कागजात, चाबियां संभाल कर रखें। किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा न करें। किसी भी प्रकार का निवेश करते समय समझदारी से काम लेना होगा। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जिनका आपके जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-

कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। मान सम्मान में बढोतरी होगी। आपको किसी की बातों से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें और उस कर अमल करें। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-

आज काम में मन नहीं लगेगा। अपना फोकस बनाए रखें। यदि अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं तो वह काम करिए जिसमे आपको ख़ुशी मिलती हो। अपने खानपान की तरफ विशेष ध्यान दें। गैस्टिक संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी तरह के गैरकानूनी काम या बुरे लोगों से दूर रहें, नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं। दोपहर के बाद किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। समझदारी और शांति से काम लें, नहीं तो आपकी प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-

आज का दिन दौड़धूप वाला रहेगा दैनिक कार्यो की भागमभाग में शरीर की अवहेलना बाद में भारी पड़ेगी। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा पल में खुशी पल में उदासी बनेगी। सेहत में थोड़ी बहुत नरमी बनी रहेगी। फिजूलखर्ची से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। घर का माहौल ठीक और खुशनुमा बना रहेगा, लेकिन विवाहेतर संबंधों से दूर रहना जरूरी है। इस वजह से आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित होगा।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल..!

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-

आज के दिन शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। कई दिनों से जिस बात को लेकर आप चिंतित थे वह चिंता आपकी दूर हो सकती है। आज आप अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयास करें। आप एक लक्ष्य बनाकर चलते हैं तो आपको अद्भुत लाभ होगा। आपके सामने कई विकल्प, ऑफर या प्रोजेक्ट आ सकते हैं, लेकिन उनमें से सही को चुनना मुश्किल होगा। कुछ प्रस्ताव सिर्फ दिखने में अच्छे लग सकते हैं, अंदर से खाली हो सकते हैं।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-

जीवनसाथी से तालमेल अच्छा बना रहेगा। लाभ की नई स्थितियां उत्पन्न होंगी। आज धार्मिक कार्य में रूचि बनी रहेगी। घर में किसी शुभ, मांगलिक अथवा धार्मिक कार्य के आयोजन की चर्चा हो सकती है। धन की व्यवस्था को लेकर मन में चिंता के भाव रहेंगे। पेट की गड़बड़ी परेशान कर सकती है। बहुत सारे विचारों के कारण आप अपनी दिनचर्या पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। ज्यादा पानी पिएं, ध्यान लगाएं और चीजों को आसान बनाने की कोशिश करें।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-

बिना किसी कारण किसी भी झगड़े में न पड़ें। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें, नहीं तो विवाद खड़ा हो सकता है। अच्छा होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। बेकार की बातों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। जीवनसाथी का आपके प्रति प्यार आपसी रिश्तों में और मजबूती लाएगा। प्रेम संबंधों में भी और गहराई आएगी। संतान के स्वभाव और कैरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। समाज मे मान- सम्मान बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-

जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लागये बैठे है उसके टलने से मन निराश होगा। आज किसी पर व्यर्थ के तर्क-वितर्क से समय व धन की हानि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके विरोधी कार्यक्षेत्र में आपके पीठ पीछे आपके खिलाफ साजिशें कर सकते हैं। किसी से उलझने की बजाय आप उनको इग्नोर करने का प्रयास करें। आपको शारीरिक व मानसिक आराम की आवश्यकता है। इसलिए मनोरंजक वातावरण में भी कुछ समय व्यतीत करें।

इसे भी पढ़ें:  Krishna Janmashtami: जानें इस पवित्र पर्व की खास परंपराएं और व्रत के नियम

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-

आज आप किसी से कोई धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें। आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ नए नए प्रयोगों से धन कमाएंगे और व्यापार में आज आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज का दिन सार्वजनिक क्षेत्र से सम्मान दिलाएगा दिन के आरंभ में किसी की बेतुकी बात को लेकर क्रोध में रहेगें थोड़ा बहुत गुस्सा दिन भर बना ही रहेगा।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-

आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। आपका काम दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। आज ग्रहों का तालमेल आपके पक्ष में रहेगा जिससे आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। जिसे अपना हितैषी समझेंगे वही दुख का कारण बनेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे परन्तु अनुभव की कमी के कारण हाथ से निकलने की सम्भवना है लाभ पाने के लिये अहम की भावना त्याग किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-

आज आपके कामों में कुछ लोग विघ्न डालने प्रयास कर सकते हैं। अपने और परायों में पहचान कराने वाला दिन साबित हो सकता है। अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कार्य व्यवसाय में आज दिनचार्य संभावनाओ पर केंद्रित रहेगी लाभ के कई अवसर निकट आते आते निरस्त होंगे फिर भी किसी ना किसी का सहयोग मिलने से धन लाभ हो ही जायेगा।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-

कार्य क्षेत्र पर स्थिति मेहनत के बाद लाभदायक बनेगी प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे फिर भी अगर दृढ़ रहे तो सफलता अवश्य मिलेगी। भविष्य के लिए कोई खास योजना बन सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। बेवजह की यात्रा को टाले। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आपके बनते कामों में रुकावट आ सकती है। मन को शांत चित्त रखने का प्रयास करें।

Join WhatsApp

Join Now