साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Aaj Ka Rashifal: धन लक्ष्मी योग से मेष मिथुन कुंभ राशि को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal, Horoscope Today:
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Aaj Ka Rashifal 18 May 2025: 18 मई का राशिफल बताता है कि आज की ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन फायदेमंद रह सकता है। दरअसल, चंद्रमा आज उत्तराषाढ़ा के बाद श्रवण नक्षत्र में गोचर करेगा। इस समय चंद्रमा मकर राशि में रहकर मंगल की दृष्टि में रहेगा, वहीं मंगल भी कर्क राशि में स्थित होकर चंद्रमा को देख रहा है।

ऐसे में इन दोनों ग्रहों के बीच समसप्तक योग बन रहा है, जिससे आज रविवार को धन लक्ष्मी योग का निर्माण भी हो रहा है। इन ग्रह स्थितियों के चलते मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आइए जानें आज का राशिफल।

मेष राशि 
रविवार का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी बात को गंभीरता से लें और निजी बातें दूसरों से साझा न करें। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश में हैं तो कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। मित्रों का साथ मिलेगा। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में व्यस्त रह सकते हैं। नए दोस्त बनाने का अवसर मिलेगा, लेकिन शत्रुओं से सतर्क रहना होगा।
🔸 भाग्य: 83%
🔸 उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि
आज का दिन पारिवारिक और सामाजिक दृष्टि से आपके लिए अनुकूल है। पिता व घर के सदस्यों का समर्थन मिलेगा। लंबे समय से जिस खुशी का इंतजार था, वह मिल सकती है। विशेष रूप से वस्त्र और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कारोबारियों को लाभ होगा। प्रेम जीवन में सहयोग और स्नेह मिलेगा। संध्या का समय प्रियजन के साथ बितेगा। रचनात्मक कामों में भी रुचि बनी रहेगी।
🔸 भाग्य: 86%
🔸 उपाय: भगवान सूर्य को लाल चंदन से तिलक करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मुनाफे वाला रह सकता है। व्यापार में लाभ के साथ-साथ प्रॉपर्टी से भी फायदा हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा को फिलहाल टालना ठीक रहेगा। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। कुछ नया करने का भी अवसर मिलेगा। घर में कोई अतिथि आ सकता है।
🔸 भाग्य: 85%
🔸 उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज पारिवारिक व मित्रों से लाभ मिल सकता है। पार्टनरशिप में काम करने वाले जातकों को भी फायदा होगा। हालांकि जीवनसाथी से जुड़ा कोई विषय आपको तनाव दे सकता है। पारिवारिक मामलों में समय और धन खर्च हो सकता है। बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आर्थिक लेन-देन में सतर्कता जरूरी है। वाहन पर खर्च होने की संभावना है।
🔸 भाग्य: 82%
🔸 उपाय: माता सरस्वती की उपासना करें।

इसे भी पढ़ें:  अगले 118 दिनों के लिए वक्री चाल चलेंगे देवगुरु बृहस्पति, जानिए Numerology के हिसाब से क्या पड़ेंगे प्रभाव

सिंह राशि 
आप धार्मिक या सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों की मदद से कुछ घरेलू कार्य पूरे होंगे। घूमने का प्लान बन सकता है। व्यापार में मुनाफा होगा, लेकिन वाहन आज किसी को न दें, वरना परेशानी हो सकती है। बच्चों की सेहत और उनके दोस्तों पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।
🔸 भाग्य: 84%
🔸 उपाय: गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं।

कन्या राशि
रविवार का दिन सामान्य रूप से आपके पक्ष में रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधी मामलों को अनदेखा न करें। किसी की सहायता करने से मन को शांति मिलेगी। करियर में तरक्की और मुनाफा मिल सकता है। परिजनों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। छात्र पढ़ाई में गंभीर रहें। कोई जरूरी काम अटक सकता है। स्वादिष्ट भोजन की इच्छा रहेगी। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं।
🔸 भाग्य: 83%
🔸 उपाय: रात को अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिलाएं।

तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। हालांकि कुछ पारिवारिक व सामाजिक उलझनों से मन परेशान रह सकता है। जरूरी कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। नया कार्य शुरू करने से पहले सावधानी बरतें और सेहत पर ध्यान दें। भाई-बहनों से पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। संतान से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
🔸 भाग्य: 88%
🔸 उपाय: ‘गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। एक के बाद एक अच्छी खबरें मिल सकती हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। लेकिन साझेदारी से जुड़े कामों में फिलहाल दूरी बनाएं। परिवार में किसी की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। यात्रा की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़ी योजनाओं में लाभ मिलेगा। गृह निर्माण से जुड़े कामों में भी सफलता मिलेगी।
🔸 भाग्य: 87%
🔸 उपाय: सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: 11 फरवरी 2026, जानें शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का हाल

धनु राशि 
आज का दिन अच्छा गुजर सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि बेहतर होगी। व्यापारी कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई पुराना काम पूरा हो जाएगा। सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वाहन का लाभ भी संभव है। वैवाहिक जीवन में तनाव हो तो आज सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में भी दिन शुभ रहेगा।
🔸 भाग्य: 83%
🔸 उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और बेसन के लड्डू अर्पित करें।

मकर राशि 
आज का दिन मिलाजुला हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। खासकर खान-पान में संयम बरतें और बाहर का भोजन टालें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ समय बितेगा। लोहे के व्यवसायियों के लिए लाभ का दिन है। प्रेमी से मनमुटाव हो सकता है। सामाजिक कार्यों में जनसंपर्क का लाभ मिलेगा।
🔸 भाग्य: 80%
🔸 उपाय: सूर्य पुराण का पाठ करें।

कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेटवर्किंग में फायदा होगा। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। विरोधी कोई हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। बुद्धिमत्ता से लाभ पाएंगे। कोई पुराना मित्र घर आ सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ समय बितेगा। प्रेम संबंधों में दिन खास रहेगा।
🔸 भाग्य: 90%
🔸 उपाय: श्रीनारायण कवच का पाठ करें।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन मिला-जुला रह सकता है। कोई नया काम शुरू करना आपके लिए लाभकारी होगा। बिजनेस में बदलाव के लिए दिन शुभ है। पूजा-पाठ और धार्मिक रुचि में मन लगेगा। किसी तीर्थ यात्रा की संभावना है। शिक्षा और प्रेम जीवन दोनों में अच्छे संकेत मिलेंगे।
🔸 भाग्य: 84%
🔸 उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें।

Join WhatsApp

Join Now