साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक इन राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन रहेगा , जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: Effect of Budhaditya Rajyoga
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Aaj  Ka Rashifal 19 मई 2025: 19 मई को वृषभ, कन्या और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ दिन रहेगा। आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेगा और गुरु छठे भाव में स्थित रहेंगे। सोमवार के दिन भोलेबाबा का प्रिय श्रवण नक्षत्र प्रभावी रहेगा, साथ ही शुक्ल योग, रवि योग और अति शुभ वसुमति योग का संयोग बनेगा। आइए जानते हैं कि आज का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि, भाई-बहनों का मिलेगा सहयोग
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। भाई-बहनों से मदद मिलेगी, और आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों को लेकर किसी करीबी से बात करना फायदेमंद होगा। पार्टटाइम काम शुरू करने का विचार कर सकते हैं। आज आप निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, और परिवार में खुशखबरी मिल सकती है।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं।

वृषभ राशि, आज कहीं से मिल सकती है अच्छी खबर
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसायिक रूप से लाभकारी रहेगा। आपको किसी सकारात्मक खबर से उत्साह मिलेगा। व्यापारिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक विवादों से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षेत्र में बदलाव की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

मिथुन राशि, आर्थिक मामलों में सावधानी रखें
मिथुन राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। लेन-देन को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा, और उच्च अधिकारियों से असहमति हो सकती है, लेकिन शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। मन में थोड़ी अशांति रहेगी, लेकिन मेहनत जारी रखें, क्योंकि प्रगति के नए अवसर मिलेंगे।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।

कर्क राशि, आर्थिक चिंताएं होंगी दूर
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से बेहतर रहेगा। आपकी चिंताएं दूर होंगी, और दीर्घकालिक निवेश के लिए आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को सावधानी बरतनी होगी। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

इसे भी पढ़ें:  Kali Mata Temple Kalka; जाने! कालका स्थित प्राचीन काली माता मंदिर का पूरा इतिहास

सिंह राशि, आज धन उधार लेने से बचें
सिंह राशि के जातकों को आज कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। धन उधार लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स की सलाह लेनी पड़ सकती है, और काम का दबाव ज्यादा रहेगा। विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों को नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में किसी के गलत पक्ष का समर्थन न करें और सेहत का ध्यान रखें।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

कन्या राशि, अचानक धन लाभ के आसार
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको किसी स्रोत से अचानक धन लाभ हो सकता है। कारोबार में अच्छी डील फाइनल हो सकती है, और संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। जल्दबाजी से बचें, अन्यथा मौका हाथ से निकल सकता है। बे-सिर-पैर के वादे न करें।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

तुला राशि, मेहनत का मिलेगा पूरा लाभ
तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा, और अटके हुए काम पूरे होंगे। कर्ज उतारने में सफलता मिलेगी, लेकिन बच्चों पर ध्यान दें। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। योग और प्राणायाम करें।

वृश्चिक राशि, वाणी और व्यवहार में रखें मधुरता
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आएगा। सोच-समझकर आर्थिक फैसले लें। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। पुरानी गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा, लेकिन खुद भी मेहनत करें। निवेश के लिए अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें।
आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

इसे भी पढ़ें:  मनुष्य को निरंतर अपने अस्तित्व का सत्य जानने का प्रयत्न करना चाहिए - कथावाचक पंडित टेकचंद शर्मा

धनु राशि, धन प्राप्ति के प्रयास होंगे सफल
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे, और संपत्ति से लाभ मिलेगा। कारोबार में अनचाही यात्रा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी, लेकिन काम का बोझ भी बढ़ेगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर चिंता हो सकती है।
आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का 108 बार जप करें।

मकर राशि, आय में बढ़ोतरी के मिलेंगे मौके
मकर राशि के जातकों को आज बजट बनाकर चलना होगा। आय में बढ़ोतरी के अवसर मिलेंगे, लेकिन पुराने लेन-देन से तनाव हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें। बच्चों की शिक्षा को लेकर अहम निर्णय लें।
आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। भूखों को भोजन कराएं।

कुंभ राशि, वाहन सुख मिल सकता है
कुंभ राशि के जातकों का मन दान-पुण्य में लगेगा। चल या अचल संपत्ति से लाभ होगा, और वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। शेयर बाजार में निवेश के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

मीन राशि, भाई-बहनों का साथ मिलेगा
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धन प्राप्ति के नए अवसर मिलेंगे, और लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतें। प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से काम बन सकते हैं। सेहत के लिहाज से राहत मिलेगी, और भाई-बहनों का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशक गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

Join WhatsApp

Join Now