साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Aaj ka Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन, मेष से लेकर मीन राशि तक जानें अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, Horoscope Today: Horoscope Tomorrow
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Aaj ka Rashifal 2 November 2025: रविवार 2 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन वृश्चिक राशि में बुध और मंगल की युति से बेहद ही शुभ रुचक योग का निर्माण हो रहा है। रूचक योग एक पंच महापुरुष राजयोग है जो कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति से बनता है। रूचक योग के निर्माण के लिए मंगल का शुभ होना जरूरी है।

ऐसे में ग्रहों-नक्षत्रों की चाल पर आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानें रविवार के दिन सभी 12 राशियों का हाल

आज का पंचांग (2 नवंबर, 2025)
तिथि: द्वादशी
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद
करण: विष्टि
पक्ष: शुक्ल
योग: व्याघात
वार: रविवार

आज का शुभ मुहूर्त: 07:59am-12:04am
राहुकाल: 04:09pm-05:30pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:42am-12:25pm
दिशाशूल: पश्चिम

आज का राशिफल 

मेष राशि
आज मौज-मस्ती वाली यात्राएं हो सकती हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको प्रचूर मात्रा में धन लाभ हो सकता है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मेल-जोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: चारपाई के पाए में तांबे की कील गाड़ने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष राशि
पारिवारिक झमेले के चलते आज आप तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। आज आप गुस्से के कारण अपना आपा खो सकते हैं। जमीनी विवाद में फंसने की चेष्टा रहेगी। आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: केसर की पुड़िया को पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें।

मिथुन राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकाल सकते हैं। आज कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आज आपको फायदा होगा। हालांकि शत्रु पक्ष छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज काले कुत्ते की सेवा करें।

इसे भी पढ़ें:  Shrikhand Mahadev Yatra 2024: श्रीखंड महादेव यात्रा 14 से 27 जुलाई तक होगी, पंजीकरण अनिवार्य

कर्क राशि
आज का अधिकतर समय आप अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप कुछ पुराने और परिचित लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में सावधान रहें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज स्त्रियों को सफेद वस्त्र दान करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

सिंह राशि
आज आपका स्वभाव ईर्ष्यालु हो सकता है। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। यात्राओं के विषय में सोच समझकर विचार करें। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला
उपाय: घर से बाहर निकलते समय मुंह में जीरा डालें।

कन्या राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय : भोलेनाथ की उपासना करें।

तुला राशि
आज आप किसी से मिलने का प्लान बना सकते हैं। पैसा खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आप विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं। बच्चे धन की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज किसी सुनसान जगह पर लोहे की कील को गाड़ दें।

वृश्चिक राशि
आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी के ऊपर धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ और बेफिजूल की यात्राएं हो सकती हैं। शत्रु पक्ष भी रहेगा। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट पैदा हो सकती है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: जानिए आज आपके लिए कौन सा है लकी नंबर और लकी रंग

धनु राशि
अपनी शारीरिक स्थिति को सुधारने के लिए संतुलित आहार लें। यदि आप किसी काम के लिए लोन लेने वाले थे, तो वह लोन आज आपको मिल सकता है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में कड़वाहट पैदा हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: क्रीमी
उपाय: कुमारी कन्याओं को भोजन कराए।

मकर राशि
आज आप अपना स्वार्थ निकालने के लिए दूसरों का बेवकूफ बना सकते हैं। आज किसी से फालतू बहसबाजी न करें। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। अध्यात्म की और जुड़ने का प्रयास करें। सही निर्णय लेने की वजह से आप अपनी आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल सकते हैं। प्रेम प्रसंग में जल्दबाजी न करें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: भगवा
उपाय: शिवलिंग पर केसर वाला दूध चढ़ाएं।

कुंभ राशि
आज नकारात्मक ऊर्जा को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आप किसी को तोहफा दे सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज आप अपने आत्मविश्वास के कारण कई बड़ी परेशानियों से बाहर निकाल सकते हैं। आज कोई आपके भरोसे को भी तोड़ सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्दी
उपाय: आज कच्ची हल्दी को चलते पानी में विसर्जित करें।

मीन राशि
आज आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। किसी को परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
उपाय: हरी मूंग से बनी चीजों का दान करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Join WhatsApp

Join Now