Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल व पंचांग, जानिए शुभ समय और ग्रहों की चाल

Aaj Ka Rashifal, AAJ KA RASHIFAL IN HINDI, Daily horoscope, Daily horoscope predictions, Today’s horoscope, आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का पंचांग (24 दिसंबर 2025)
तिथि : चतुर्थी
नक्षत्र : धनिष्ठा
करण : विष्टि
पक्ष : शुक्ल
योग : हर्षण
वार : बुधवार

आज का शुभ मुहूर्त :
07:17 AM – 08:33 AM
11:05 AM – 02:52 PM

राहुकाल : 01:36 PM – 02:52 PM
अभिजीत मुहूर्त : 12:00 PM – 12:41 PM
दिशाशूल : उत्तर

मेष राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज़ से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लाल
उपाय : पीला हलवा बनाकर गरीब इंसानों में बांट दें।

वृष राशि
अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दोस्त और जीवनसाथी आराम तथा खुशी देंगे, नहीं तो बाकी दिन उबाऊ और नीरस गुज़रेगा। प्रेम-संबंध में गुलाम की तरह व्यवहार न करें। आज के दिन किस्मत आपका साथ देगी और आपको लाभ होगा, क्योंकि आप सही समय पर सही जगह उपस्थित होंगे। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : नारंगी
उपाय : भैरव की उपासना करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal : चंद्रमा का मेष राशि में प्रवेश, जानें कैसा रहेगा आपका दिन..!

मिथुन राशि
आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। अज्ञात स्रोतों से आज धन प्राप्त हो सकता है। आज आप किसी को भावनात्मक तरीके से आघात कर सकते हैं।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सफेद
उपाय : घर से बाहर निकलते समय सफेद कपड़े ही पहनें।

कर्क राशि
आज आप में चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आज आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से तंदुरुस्त रहेगा। दोस्तों की वजह से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कार्य क्षेत्र पर सावधानी बरतें। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी पारिवारिक बदलाव करने से पहले अपने से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : चेरी
उपाय : कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल के पत्ते को सोते समय अपने तकिए के नीचे रख दें।

सिंह राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़कर रहेगा। आज प्रगति होना निश्चित है। व्यवसाय और कार्य क्षेत्र से अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों और पारिवारिक सुख का अनुभव करेंगे। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पीला
उपाय : आज अपने कुल देवता की पूजा करें।

इसे भी पढ़ें:  भविष्यवाणी: चुनाव प्रक्रिया के दौरान लगने वाले दो ग्रहणों का रहेगा प्रभाव, सत्ता सुख से वंचित हो सकते हैं बड़े नेता

कन्या राशि
जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप अनुभवी लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज़ से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दूरसंचार के माध्यम से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हरा
उपाय : अपने वजन के बराबर जौ गौशाला में दान करें।

तुला राशि
मानसिक तनाव को दूर करने का उपाय करें। भाई-बहनों में से आज कोई पैसे उधार मांग सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आज आप लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आर्थिक हालातों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पीला
उपाय : आज साधु-संतों की सेवा करें।

वृश्चिक राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : आज आप तुलसी के पौधे पर देसी घी का दिया जलाएं।

धनु राशि
मानसिक शांति के लिए आज आप दान-पुण्य कर सकते हैं। इच्छाशक्ति के कारण आज आपका शुभ भावनात्मक रूप से मानसिक तनावग्रस्त रह सकता है। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी से न लें। घर की जरूरतों पर आज धन खर्च हो सकता है। खर्च नियंत्रण से बाहर होंगे।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : कॉफी
उपाय : इमली के पेड़ को जल से सींचें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: त्रिग्रह योग और पावन संयोगों का प्रभाव, जानें उपाय और भाग्य का साथ..!

मकर राशि
आज आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं, किसी को परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। व्यवसाय और कार्य क्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज़ से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हरा
उपाय : हरी मूंग से बनी चीजों का दान करें।

कुम्भ राशि
आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास बना सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से निजात मिलने की संभावना रहेगी। धन लाभ होने की भी संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज़ से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। व्यवसाय और कार्य क्षेत्र में आज लापरवाही न करें। खुद को प्रसन्न रखने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : स्लेटी
उपाय : आज तेल से बने पकोड़े कौवे को खिलाएं।

मीन राशि
मनोरंजन की चीजों पर आज आप जरूरत से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्य क्षेत्र पर आज आप लापरवाही कर सकते हैं। खर्च आज नियंत्रण से बाहर होंगे। किसी बदनामी वाले कांड में फंसने की आशंका रहेगी। आज आप किसी से पैसे उधार मांग सकते हैं।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : मैजेंटा
उपाय : अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए सूर्योदय के समय 11 दाने गेहूं खाएं।

Aaj Ka Rashifal Aaj Ki Khabren Astrology & Religion astrology tips India Daily Horoscope Hindi Hindu festival 2025 puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India Today's horoscope

Join WhatsApp

Join Now