साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Aaj Ka Rashifal: सितारे आज क्या इशारा कर रहे हैं? जानिए 12 राशियों का हाल..!

Aaj Ka Rashifal: Effect of Budhaditya Rajyoga
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Aaj Ka Rashifal 8 जनवरी 2026:
आज का पंचांग (08 जनवरी 2026)
तिथि : षष्ठी
नक्षत्र : पूर्वा फाल्गुनी
करण : गर
पक्ष : कृष्ण
योग : सौभाग्य
वार : गुरुवार
आज का शुभ मुहूर्त :
07:20 am – 08:37 am
11:10 am – 03:01 pm
राहुकाल : 01:44 pm – 03:01 pm
अभिजीत मुहूर्त : 12:07 pm – 12:48 pm
दिशाशूल : दक्षिण

मेष राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने प्रिय को नाराज़ कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। शाम के समय मित्रगणों के साथ आप बाहर पार्टी वगैरह कर सकते हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: क्रीमी
उपाय: आज अपनी पत्नी या प्रेमिका को गिफ्ट दें।

वृष राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आज आप किसी का बेवकूफ बना सकते हैं। झगड़ा होने की पूरी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भूरा
उपाय: किसी मंदिर या गुरुद्वारे में दान करें।

मिथुन राशि
नशों की लत से आज दूर रहें। पेट संबंधी रोग आज आपको घेरे रह सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहें। शत्रु छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज जमीनी मसले हल करने के लिए अच्छा दिन है। दूर-पार से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: गरीबों को भोजन कराएं।

कर्क राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: आज तांबे का सिक्का चलते पानी में विसर्जित करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

सिंह राशि
क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। लंबे समय से अटका कोई कार्य आज पूर्ण हो सकता है। आज अपने क्रोध पर अंकुश रखें। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: चांदी का दान करें।

कन्या राशि
आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आप जीवनसाथी के साथ समय बिताने और कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे, लेकिन उनकी खराब तबीयत के कारण यह संभव नहीं हो पाएगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्रेम को सराहने का यह उचित दिन है। बेरोजगारों को आज नौकरी न मिलने का मलाल हो सकता है। प्रयास बढ़ाने की आवश्यकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: पीपल की सेवा करें।

तुला राशि
नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियंत्रित रखें। मनोरंजन और सौंदर्य पर आवश्यकता से अधिक समय खर्च न करें। युवा वर्ग से जुड़े कार्यों में सहभागिता के लिए अच्छा समय है। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम देगा। रात के समय आप घर से दूर छत या पार्क में टहलना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के साथ पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना है। किसी नए कारोबार को लेकर बातचीत हो सकती है। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: पीले रंग की वस्तुओं का दान करें।

इसे भी पढ़ें:  Mangal Gochar 2025: मंगल-केतु की उग्र युति से बना कुजकेतु योग, अगले 51 दिन मेष सहित इन 5 राशियों की कठिन परीक्षा, जानें बचाव के उपाय..!

धनु राशि
आज आपके चेहरे पर मुस्कान रहेगी और अजनबी भी अपने लगेंगे। साझेदारी में बिजनेस करने वालों को सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता है, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। नए भागीदार से वादा करने से पहले सभी तथ्यों की जांच करें। आज लोगों की राय से आप अधिक प्रभावित नहीं होंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गाजरी
उपाय: किसी को प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का दान करें।

मकर राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आवश्यकता से अधिक धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यर्थ के झगड़े से बचें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरी
उपाय: अपने इष्ट देवता की आराधना करें।

कुम्भ राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी और चिड़चिड़ा रहेगा। घरेलू परेशानियों के कारण तनाव हो सकता है। बेवजह किसी से न उलझें। कामकाज में सुधार के लिए उस पर ध्यान देना आवश्यक है। प्रेम प्रसंग के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरस्वती की उपासना करें।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय से धन लाभ के योग हैं। नए कारोबार को लेकर बातचीत हो सकती है। तीर्थ यात्रा संभव है। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरी
उपाय: तुलसी की पूजा करें।

Join WhatsApp

Join Now