Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ND Prajasatta

प्रजासत्ता न्यूज़ एक प्रमुख हिंदी समाचार प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश और दुनिया की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन, और आर्थिक खबरों को सटीक और निष्पक्ष तरीके से प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सत्य, पारदर्शिता और त्वरित समाचार वितरण के जरिए पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाना है। हम अपने कंटेंट के माध्यम से समाज की जागरूकता बढ़ाने और एक सूचित नागरिक समाज बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारी न्यूज़ टीम हमेशा विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी एकत्रित करती है और उसे सरल, सटीक और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करती है।
Kinnaur BJP Leader Arrested: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। किन्नौर पुलिस की टीम ने सोमवार रात स्पीलो स्थित 'कुबेर होटल' में अचानक दबिश देकर होटल मालिक को अवैध मादक पदार्थ चिट्टे के साथ धर दबोचा। पुलिस द्वारा चलाए गए इस गुप्त अभियान में आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में चिट्टा और अवैध कमाई से जुड़ी नकदी बरामद की गई है। मंगलवार को रिकांगपिओ में आयोजित एक विशेष प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस पूरी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी दी। इस पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी किन्नौर सुशील कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे। मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस टीम को होटल में मादक पदार्थों की मौजूदगी और संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान कुबेर होटल के मालिक बुधासेन उर्फ विक्की के कब्जे से कुल 7.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। इसके अलावा तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के पास से 1,04,700 रुपये नकद और मादक पदार्थ की नपत के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक डिजिटल तराजू भी जब्त की है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बुधासेन उर्फ विक्की भारतीय जनता पार्टी का एक सक्रिय कार्यकर्ता है। वह पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा पूह मंडल का अध्यक्ष भी रह चुका है। आरोपी मूल रूप से किन्नौर जिले की पूह तहसील के अंतर्गत आने वाले स्पीलो गांव का निवासी है। वह काफी समय से अपने ही होटल के माध्यम से इन गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के अनुसार, आरोपी बुधासेन पिछले लंबे समय से किन्नौर पुलिस की रडार पर चल रहा था। स्थानीय स्तर पर भी पुलिस और प्रशासन को उसके खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी थीं। मंत्री ने दावा किया कि आरोपी कथित तौर पर किसी न किसी हथकंडे का इस्तेमाल करके अब तक पुलिसिया कार्रवाई से बचता आ रहा था, लेकिन सोमवार रात पुलिस की सतर्कता और सटीक रणनीति से वह रंगे हाथों पकड़ा गया। जगत सिंह नेगी ने किन्नौर पुलिस द्वारा अंजाम दी गई इस सफल कार्रवाई की खुलकर सराहना की। उन्होंने एसपी किन्नौर सुशील कुमार और पूरी छापेमारी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने के दिशा में पुलिस की यह एक महत्वपूर्ण सफलता है। मंत्री ने कहा कि इस प्रकार की सख्त और निष्पक्ष कार्रवाइयों से जिले के युवाओं को नशे के जाल में फंसने से बचाने में बड़ी मदद मिलेगी। राज्य में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों का ब्योरा देते हुए कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि किन्नौर पुलिस ने अब तक कुल 25 मामले दर्ज किए हैं। इन तमाम कार्रवाइयों के दौरान पुलिस द्वारा विभिन्न अभियानों में करीब 120 ग्राम चिट्टा बरामद किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार और स्थानीय पुलिस प्रशासन नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शने के मूड में नहीं है। फिलहाल किन्नौर पुलिस आरोपी बुधासेन उर्फ विक्की के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गहन जांच में जुट गई है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि बरामद किए गए चिट्टे का मुख्य स्रोत क्या था और इसे कहां-कहां सप्लाई किया जाना था। इसके साथ ही आरोपी से जब्त की गई 1.04 लाख रुपये की नकदी के तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं, इसको लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

BJP Leader Arrested: किन्नौर में चिट्टा के साथ भाजपा नेता गिरफ्तार, होटल से 7.78 ग्राम ड्रग्स और 1 लाख नकद बरामद

On: August 18, 2026

Kinnaur Chitta News: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला स्थित स्पीलो गांव के कुबेर होटल में पुलिस ने सोमवार रात छापेमारी कर एक भाजपा नेता को 7.78 ग्राम चिट्टा, एक लाख चार हजार सात सौ रुपये नकद और डिजिटल तराजू के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

DSP Vijay Raghuvanshi Case: DSP विजय रघुवंशी जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न मामले में डीजीपी की भूमिका पर गंभीर सवाल, क्या कानून एक अधिकारी के लिए अलग और बाकी के लिए अलग था? 

‘वीसी नहीं, व्यक्तिगत पेशी होगी…’, DSP विजय रघुवंशी उत्पीड़न मामले में SC आयोग सख्त, HP DGP की अर्जी खारिज

On: August 18, 2026

Himachal News: हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीएसपी विजय रघुवंशी से जुड़े जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न के गंभीर आरोपों पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मांग को खारिज कर दिया है।

Himachal News Himachal Pradesh High Court , Himachal High Court , Himachal High Court Decision, MV Act Vimal Negi Himachal High Courtdeath case Himachal Panchayat Election Himachal High Court Himachal Panchayat Chunav HP High Court

Himachal News: स्कूल मैदान में 15 अगस्त की तैयारी पर फंसी हिमाचल सरकार, हाईकोर्ट बोला- पहले 5 लाख जमा कराओ, फिर होगा आयोजन

On: August 13, 2026

हिमाचल प्रदेश सरकार को हमीरपुर जिले के बड़सर स्कूल मैदान में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने के लिए पांच लाख रुपये जमा कराने का आदेश, राशि जमा न करने पर आयोजन की अनुमति नहीं मिलेगी।

Bambiha Gang Nalagarh Firing: नालागढ़ में कबाड़ कारोबारी पर तानी पिस्टल, 30 मिनट में धर दबोचे गए बंबीहा गैंग के 2 शूटर

Bambiha Gang Nalagarh Firing: नालागढ़ में कबाड़ कारोबारी पर तानी पिस्टल, 30 मिनट में धर दबोचे गए बंबीहा गैंग के 2 शूटर

On: August 11, 2026

Nalagarh Firing Case: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में कबाड़ कारोबारी पर जानलेवा हमले की कोशिश के बाद बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंबीहा गैंग से जुड़े दो हथियारबंद शूटरों को पंजाब सीमा के पास धर दबोचा।

Himachal Drug Racket: इलाज के नाम पर युवाओं को 'नशा' परोस रहे 150 से ज्यादा झोलाछाप डॉक्टर! हिमाचल STF के खुलासे से हड़कंप

Himachal Drug Racket: इलाज के नाम पर युवाओं को ‘नशा’ परोस रहे 150 से ज्यादा झोलाछाप डॉक्टर! हिमाचल STF के खुलासे से हड़कंप

On: August 11, 2026

Illegal Medicine Distribution Himachal: हिमाचल प्रदेश में एसटीएफ की रिपोर्ट के बाद हड़कंप मचा है। 300 से अधिक संदिग्ध निजी क्लीनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों की जांच में बड़े नशीली दवाओं के नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।

Himachal Police Transfer: हिमाचल पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुक्खू सरकार ने जारी किए 3 IPS और 54 HPPS अफसरों के तबादला आदेश

Himachal Police Transfer: हिमाचल पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुक्खू सरकार ने जारी किए 3 IPS और 54 HPPS अफसरों के तबादला आदेश

On: August 10, 2026

HP Police Transfer News: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 3 आईपीएस और 54 एचपीपीएस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

Shimla News:"रिजॉर्ट घुमाने से बेहतर धरने पर बैठें जयराम..." पंचकूला बाड़ेबंदी पर सीएम सुक्खू, बोले— BJP को आखिर किसका डर?

Shimla News:”रिजॉर्ट घुमाने से बेहतर धरने पर बैठें जयराम…” पंचकूला बाड़ेबंदी पर सीएम सुक्खू, बोले— BJP को आखिर किसका डर?

On: August 10, 2026

Shimla Zila Parishad Election: शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। सीएम सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा सदस्यों को पंचकूला ले जाने और चुनाव टालने के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है।

Himachal News: 'चरित्र हनन की राजनीति नहीं करते', पालमपुर में सुधीर-सुक्खू विवाद पर बोले डिप्टी सीएम; 10 ई-बसों को भी दिखाई हरी झंडी

Himachal News: ‘चरित्र हनन की राजनीति नहीं करते’, पालमपुर में सुधीर-सुक्खू विवाद पर बोले डिप्टी सीएम; 10 ई-बसों को भी दिखाई हरी झंडी

On: August 10, 2026

Himachal Politics News: हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर दौरे के दौरान CM सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधायक सुधीर शर्मा के बीच चल रही जुबानी जंग, ओपीएस नीति तथा 10 नई इलेक्ट्रिक बसों के शुभारंभ पर विस्तृत विचार व्यक्त किए।

Baddi Spa Scandal: 'थाई' और 'बैम्बू' स्पा की आड़ में बद्दी में चल रहा था अवैध धंधा,

Baddi Spa Scandal: थाई, मंत्रा और बैम्बू स्पा की आड़ में बद्दी में चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस रेड में 7 युवतियां रेस्क्यू

On: August 9, 2026

Baddi Spa Center Raid News: हिमाचल प्रदेश के बद्दी में पुलिस ने साईं रोड स्थित तीन स्पा सेंटरों पर देर रात छापेमारी कर अवैध गतिविधियों को उजागर किया और सात युवतियों को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया।

HP Assembly Session: विधानसभा सत्र से पहले अध्यक्ष का कड़ा फरमान, 'लापरवाही हुई तो सीधे होगी कार्रवाई,

HP Assembly Session: विधानसभा सत्र से पहले अध्यक्ष का कड़ा फरमान, ‘लापरवाही हुई तो सीधे होगी कार्रवाई,

On: August 8, 2026

Himachal Pradesh Assembly Monsoon Session: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। सदन की गरिमा, अधिकारियों की तैनाती, पास प्रणाली और पार्किंग नियमों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने दिए सख्त आदेश।