साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

घुमारवीं में पिज़्ज़ा स्टोरी रेस्टोरेंट चलाने वाले युवक पर दो लोगों ने किया हमला

घुमारवीं में पिज़्ज़ा स्टोरी रेस्टोरेंट चलाने वाले युवक पर दो लोगों ने किया हमला
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता /बिलासपुर
घुमारवीं नगर में दकड़ी चौक के पास पिज़्ज़ा स्टोरी नाम से रेस्टोरेंट् चलाने वाले एक युवक पर दो लोगों ने हमला कर दिया। दुकान के भीतर घुस कर इन्होंने न केबल दुकानदार के साथ मारपीट की बल्कि उसकी गले से चेन भी छीन ली। पुलिस ने हमले के शिकार युवक का मेडिकल करवाने के बाद हमलावरों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज कर लिया है वारदात को अंजाम देने के बाद से दोनों हमलावर फरार हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं मनोज कुमार ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि वह सोमवार की रात को अपने पिज़्ज़ा स्टोरी नामक दुकान के अंदर बैठा हुआ था इस बीच वहां पर मनीष कुमार व एक और अन्य व्यक्ति वहां घुस आये और उसके साथ बदतमीजी करने लगे। उस पर तरह तरह के दबाव बनाने लगे और धमकी देने लगे कि वह अगर शहर में दुकान करना चाहता है तो उसे उनकी बात माननी पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें:  Bilaspur News: हिमाचल में तेल टैंकर से गाय-बैलों की तस्करी का सनसनीखेज खुलासा,

जब मनोज कुमार ने इनकी ओर से बनाए जा रहे दबाव को मानने से इंकार कर दिया तो दोनों ने उस पर हमला बोल दिया था था इस हमले में उसके रेस्टोरेंट का भी नुकसान हुआ है तथा उसके गले की चेन को भी दोनों छीन कर ले गए है। एसएचओ घुमारवीं रजनीश ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने दोनों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच शुरू कर दी गई है अभी तक दोनों आरोपी व्यक्ति पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now