Prajasatta Side Scroll Menu

बिलासपुर में हरियाणा की कार से 37.65 ग्राम चिट्टे सहित चार युवक गिरफ्तार

चिट्टा Shimla Crime News

बिलासपुर|
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार बड़ा अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने नाके के दौरान हरियाणा राज्य के चार युवकों को 37.65 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़-मनाली राष्ट्री य उच्च मार्ग पर बिलासपुर के पलैणीघाट के पास बिलासपुर पुलिस की टीम यातायात चैकिंग पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने स्वारघाट की तरफ से आ रही हरियाणा नंबर की एक कार को जांच के लिए रोका गया। पुलिस ने कार सवारों को गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा।

इसे भी पढ़ें:  कोविड सेंटर नेरचौक में तय सीमा से ज्यादा मरीज भर्ती होने पर राजेश धर्माणी ने सरकार से की ये मांग

कार सवार पुलिस को देख कर हड़बड़ा गए। शक के आधार पर पुलिस टीम ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 37.65 ग्राम चिट्टा चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी व्यक्तियों की पहचान खट्टेवाला जिला फिरोजपुर पंजाब निवासी भोर सिंह, खट्टेवाला जिला फिरोजपुर निवासी मंगा सिंह, गांव चक सिकंदर जिला तरनतारण पंजाब निवासी गुरजंट सिंह व जश्नप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सदर पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 21 व 29 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

इसे भी पढ़ें:  युवक ने नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर किया दुष्कर्म, फिर फेसबुक पर डाल दी अश्लील तस्वीरें
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now