साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Bilaspur News: बिलासपुर में कच्चा मकान ढहा, बुजुर्ग दंपती मलबे में दबे, सात बकरियों की मौत!

Bilaspur News: बिलासपुर में कच्चा मकान ढहा, बुजुर्ग दंपती मलबे में दबे
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp
Bilaspur News: बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं की कुमझवाड़ पंचायत के पलेला गांव में एक तीन मंजिला स्लेट पोश कच्चा मकान ढह गया। इस घटना में एक बुजुर्ग दंपती मलबे के नीचे दब गए,।

गनीमत यह रही कि ग्रामीणों ने उन्हें समय पर निकाल लिया। दंपती का उपचार जिला अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है। इस हादसे में मकान की धरातल मंजिल में बांधी गई सात बकरियां मलबे में दबकर मर गईं। मकान की मध्य मंजिल में सामान रखा था, जो मलबे में दब गया।

गलवार रात को पलेला गांव के तोता राम और उनकी पत्नी बर्फी देवी अपने कच्चे मकान की तीसरी मंजिल स्थित रसोई में मौजूद थे, तभी अचानक मकान अंदर से भरभरा कर गिर गया। जोरदार आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे दंपती को बाहर निकाला। उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बुधवार को तहसीलदार घुमारवीं दीनानाथ यादव, पटवारी पवन कुमार, पंचायत प्रधान रेखा ठाकुर, उपप्रधान रतन सिंह और जिला परिषद सदस्य बेली राम ने मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें:  Bilaspur Murder Case: प्रेमी ने पिता और दाेस्त के साथ मिलकर माैत के घाट उतारी थी प्रेमिका..!

Join WhatsApp

Join Now