Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur News: बिलासपुर का नाम रोशन करने वाले आईएएस विवेक चंदेल को लाडली फाउंडेशन एवं हेल्पिंग हैंड्स ने किया सम्मानित

Bilaspur News: बिलासपुर का नाम रोशन करने वाले आईएएस विवेक चंदेल को लाडली फाउंडेशन एवं हेल्पिंग हैंड्स ने किया सम्मानित

Bilaspur News: बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश जिले का गौरव बढ़ाने वाले आईएएस अधिकारी विवेक चंदेल को लाडली फाउंडेशन, हेल्पिंग हैंड्स और हिमाचल रेनबो स्टार क्लब द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में आयोजित 127वें प्रवेशकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत हुई केस स्टडी लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया, जहां उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा “बेस्ट परफॉर्मर” का पुरस्कार दिया गया था।

इस अवसर पर लाडली फाउंडेशन की जिला उपाध्यक्ष नीलम सुद, हेल्पिंग हैंड्स की महासचिव प्रीति भाटिया, उपाध्यक्ष चंपा देवी तथा हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक अध्यक्ष इशान अख्तर ने संयुक्त रूप से आईएएस विवेक चंदेल को सम्मानित किया।

इशान अख्तर ने कहा कि विवेक चंदेल जनहित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं तथा प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर लागू कर आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

सम्मान समारोह के दौरान नगर परिषद बिलासपुर की पार्षद ज्योति देवी, समाजसेविका चंपा, आशा, सरला, तमन्ना और रामपाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samacharHimachal News in Hindihp newsHP News in Hindi

Join WhatsApp

Join Now