Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ka Rashifal: शनिवार के दिन द्विग्रह योग बनने से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए सभी राशियों का हाल

Published on: 28 June 2025
Aaj Ka Rashifal: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे और भाग्य का कितना मिलेगा साथ..!

Aaj Ka Rashifal 28 June 2025: आज, 28 जून 2025, शनिवार को चंद्रमा का गोचर पुष्य नक्षत्र के उपरांत आश्लेषा नक्षत्र में कर्क राशि में होगा। इस दौरान चंद्रमा मिथुन राशि में बुध के साथ युति कर द्विग्रह योग बनाएंगे। दूसरी ओर, गुरु (बृहस्पति) मिथुन राशि में आर्द्रा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे।

इसी के साथ मिथुन राशि में सूर्य और गुरु की युति, जबकि सिंह राशि में मंगल और केतु की युति से द्विग्रह योग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज का दिन मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी और अनुकूल रहेगा। आइए, ग्रहों की इस स्थिति के आधार पर मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का राशिफल जानें।

Aaj Ka Rashifal

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-
गुप्त शत्रुओं से बचना आपके लिए सबसे बड़ा चुनौतीपूर्ण कार्य होगा। कुछ लोग आप को भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। आज किसी अपने के द्वारा विश्वासघात हो सकता है। मन में किसी प्रकार का तनाव महसूस करेंगे। आप कोई जटिल समस्या सुलझाने में भी आप सफल हो सकते हैं। अपने कार्य क्षेत्र में आप अपना पूरा ध्यान केंद्रित करें। दोस्तों के साथ दूरियां महसूस करेंगे जिसके कारण आपके अंदर नकारात्मकता आ सकती है।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-
आप अतीत में अटके रहने के बजाय इन मौजूदा पलों का आनंद उठाने की भरपूर कोशिश कीजिए। आज भविष्य से जुड़ी तमाम नीतियां आज के दिन आप बना सकते हैं। आज काम और करियर से जुड़े कोई प्लानिंग करने के लिए आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना ज़रूरी है। पीठ से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है। संतान को यदि आप किसी नये कोर्स में दाखिला दिलाने की सोच रहे थे, तो आपकी वह अच्छा भी पूरी हो सकती है।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-
माता अथवा परिवार के वरिष्ठ सदस्य के साथ नोकझोंक हो सकती है। गुस्से के समय अपनी वाणी को कड़वा ना होने दें। आज आप आमदनी बढ़ाने के लिये नये स्त्रोतों के विषय में प्लान करेंगे। जॉब के लिहाज से समय अनुकूल हैं। आज का दिन आपके लिए बीती बातों से आगे बढ़ने का है। अतीत को छोड़कर वर्तमान और भविष्य पर ध्यान दें। विरोधियों से सावधान रहें। संबंधों में मधुरता आने से शादीशुदा लोगों को तनाव से मुक्ति मिलेगी।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-
भाग्य आपका साथ देगा। काम के दबाव के बावजूद कार्य में सफलता मिलेगी। किसी बात को लेकर आपके मन में बेचैनी हो सकती है। किसी की कही हुई बात पर भरोसा न करें। कुछ लोगों से आपको बहुत उपयोगी सलाह भी मिलेगी। जरूरी काम निपटाने के लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति की मदद मिल सकती है। कार्यस्थल पर बढ़ रही जिम्मेदारियों को बोझ न समझें, यह आपके लिए प्रगति का संकेत हैं।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-
वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम-भाव में वृद्धि हो सकती है। लाभ की नई स्थितियां उत्पन्न होंगी। छात्रों को अपने परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। यात्रा हो सकती है। धन प्राप्त हो सकता है। संतान की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। इस सप्ताह मान-सम्मान की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। बाएं कंधे में दर्द परेशान कर सकता है।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-
आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कार्यों में रुचि बनेगी। सफलता एवं नई योजना भरा दिन है। सुख के साधनों में बढ़त होगी। किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। आपकी रूचि समाज सेवा के कार्यों में बढ़ेगी। आप आज ऊर्जा से भरे हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देने में अधिक सोच-विचार करने में कुछ परिणाम आपके हाथ से निकल सकते हैं। इसलिए योजनाओं के साथ-साथ कार्य क्षमता पर भी ध्यान लगाएं।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-
अनावश्यक वाद-विवाद ना करें। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। आपको अपनी सोच का दायरा बढ़ाना होगा। जो साथी आपसे दूर हो गए हैं उनसे बातचीत करके संबंधों को ठीक करें। अधिक सोच-विचार स्वास्थ्य को हानि पहुंचाएगा। आज आप घर के वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर कुछ परेशानी महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना ज़रूरी है। तनाव को कम करने के लिए आपका मेडिटेशन करना अच्छा रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-
आज का दिन आपको विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। पारिवारिक कार्यों में दौड़धूप रहेगी। आप अपनी कार्यकुशलता से और लोगों को प्रभावित करेंगे। सायंकाल के समय कोई विशेष कार्य निपट जाने से उत्साह बढ़ेगा। माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन में कुछ चिंता के भाव आ सकते हैं। लेकिन आपको वहम की स्थिति से बचना होगा।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-
घर में किसी बुजुर्ग सदस्य को सेहत संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असुविधा रह सकती है। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। आज आपके मूड में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है। आज कामकाज से संबंधित नवीन योजनाएं बनाई जा सकती है। फिजुल खर्च बढ़ेंगे। मानसिक तनाव रखने वाले व्यक्ति के साथ आज आपकी अनबन हो सकती है। कुछ समय योगा और मेडिटेशन करें।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-
वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश करेगा। आज अचानक लाभ मिलने की भी उम्मीद है। बस अपने निर्णय को ही मान्यता दें। वरिष्ठ अधिकारियों तथा समाज के गणमान्य लोगों का साथ मधुर संबंध बनेंगे। किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है विशेष रुप से ध्यान रखें कि किसी के साथ भी संबंधों में खटास ना उत्पन्न हो। मन में नौकरी/ट्रांसफर को लेकर भय उत्पन्न हो सकता है।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-
सम्मान, प्रतिष्ठा और हैसियत बढ़ाने की दिशा में आप सक्रिय हो सकते हैं। जो चीजें कारगर न हों उनको छोड़ते हुए आगे बढ़ जाएंगे। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। गोपनीय बातें किसी से शेयर न करें। आपकी सलाह से किसी का कार्य बन सकता है। रिश्तो में किसी प्रकार की खटास नहीं आए इस बात का ख्याल रखें।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-
आप आज परिस्थितियों को अपने अनुकूल महसूस करेंगे, आप महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आज भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी। लम्बे अरसे से जिसका आपको इन्तजार था, वह अभिलाषा आज पूर्ण हो सकती है। परिवार के वरिष्ठ सदस्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवन साथी अथवा बिजनेस पार्टनर की कहीं बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जो लोग आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुंचा सकते हैं।

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय भविष्यवाणी पर आधारित है। व्यक्तिगत परिस्थितियों के लिए ज्योतिषी से सलाह लें।

Aaj Ka RashifalAaj Ka Rashifal ASTROLOGYAaj Ki KhabrenAstrology & ReligionAstrology 2025Astrology forecastAstrology NewsAstrology Predictionastrology tips IndiaDaily Horoscope HindiGuru Gochar 2025Hindu festival 2025Horoscope Todaypuja vidhi HindiRashifal Todayreligion news India

Join WhatsApp

Join Now