Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

परिवहन निगम परिचालकों की मांगें जल्द पूरी करे सरकार :- आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी

Mang

बिलासपुर|
आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी के संस्थापक एंव राष्टीय उपाध्यक्ष मनोहर शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता को दिन रात एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाने व ले जाने में परिवहन विभाग के परिचालकों की अहम भूमिका होती है जब प्रदेश की परिचालक यूनियन लगातार वर्तमान सरकार से वेतन विसंगतियों को ठीक करने की मांग कर रही है आैर आए दिन परिवहन विभाग के पूर्व कर्मचारी पेंशन के लिए सड़कों पर उतरते रहते हैं तो वर्तमान सरकार इन सब बातों की अनदेखी क्यों कर रही है।

मनोहर शर्मा ने कहा कि लगातार प्रदेश के सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को तो कभी युवा वर्ग को अपने हकों के लिए अांदोलन करने पड़ रहे हैं जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था व रोजगार व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है पहले पूर्व में कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार को रोकने के बजय लगातार बढ़ावा दिया आैर अब डबल इंजन की सरकार भी उस रवैया पर राजनीति कर रही है । बढ़ती बेरोजगारी महंगाई व भ्रष्टाचार की बजह से युवा वर्ग लगातार नशे की चपेट आ रहा क्योंकि प्रदेश का युवा वर्ग लगातार बढ़ती बेरोजगारी से परेशान है आखिर प्रदेश सरकारों ने बेरोजगारी से निपटने के लिए सही निति क्यों नहीं बनाई ।

आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी के संस्थापक एंव राष्टीय उपाध्यक्ष मनोहर शर्मा ने कहा कि इन सब बातों से साफ जाहिर होता है कि प्रदेश में बारी बारी व पारी पारी की राजनैतिक गेम खेलकर भा ज पा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने मिलकर प्रदेश को आर्थिक व सामाजिक कमजोर किया है साथ ही मनोहर शर्मा ने कहा कि आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी को हिमाचल प्रदेश की जनता का जनसमर्थन मिलेते ही बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार से निपटने के लिए पार्टी स्वदेशी व विदेशी निति बनाएगी ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए बड़े घोटालों को पहले पूर्व में रही कांग्रेस सरकार बड़े स्तर पर छुपाती रही आैर अब भा ज पा सरकार भी वही कर रही है पार्टी संस्थापक मनोहर शर्मा ने वर्तमान सरकार सभी विभागों के कर्मचारियों की मांगें पूरा करने का व प्रदेश में हुए घोटालाें की जल्द से जल्द जाँच करवाने का आग्रह किया ।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now