Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur News: पुल पर मोबाइल रख महिला ने नदी में लगाई छलांग,  युवाओं की जांबाजी के बाद भी नहीं बचाई जा सकी जान

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में सतलुज पुल पर मोबाइल रखकर महिला ने नदी में छलांग लगाई। स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला, लेकिन इलाज के दौरान जान नहीं बच सकी।
Updated By PNT
Published on: 12 सितम्बर 2026
Bilaspur News: पुल पर मोबाइल रख महिला ने नदी में लगाई छलांग,  युवाओं की जांबाजी के बाद भी नहीं बचाई जा सकी जान

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुंदरनगर स्थित डैहर सतलुज पुल पर शनिवार को एक बेहद दु:खद घटना सामने आई। सुंदरनगर के जड़ोल क्षेत्र की रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने डैहर सतलुज पुल पर अपना मोबाइल रखा और अचानक नदी में छलांग लगा दी। महिला के नदी में गिरते ही पुल और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय युवाओं ने सूझबूझ और अदम्य साहस का परिचय दिया। युवाओं ने बिना कोई समय गंवाए तेज बहाव वाली सतलुज नदी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद युवाओं ने महिला को पानी से बाहर निकाला और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में महिला का इलाज शुरू किया गया, लेकिन उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। कुछ ही समय बाद उपचार के दौरान महिला की सांसें थम गईं और उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू की। शुरुआती स्तर पर महिला द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस प्रशासन मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रहा है, ताकि छलांग लगाने की असली वजह स्पष्ट हो सके।

जानकारी के मुताबिक यह मामला क्षेत्राधिकार के तहत जिला बिलासपुर के पुलिस थाना बरमाणा के अंतर्गत आता है। बरमाणा पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए शव को बिलासपुर अस्पताल भेज दिया है।

खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नही हो पाई है, लेकिन शुरुआती जानकारी में पता चला है कि महिला जड़ोल (सुंदरनगर) साइड की रहने वाली है। पुलिस द्वारा मृतक महिला की पहचान कर परिजनों से संपर्क साधने और मामले के सभी तथ्यों को जुटाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

barmana police stationHimachal Pradesh Newsmandinewssatluj river incidentsunder nagar news

Join WhatsApp

Join Now