Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur News: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा! कार पर पत्थर गिरने से टूरिस्ट की मौत

Bilaspur News: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा! कार पर पत्थर गिरने से टूरिस्ट की मौत
Bilaspur News: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है।  यहां पर एक टूरिस्ट की गाड़ी पर पहाड़ी से पत्थर गिरने एक शख्स की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हैं। फिलहाल, पुलिस ने यहां पर ट्रैफिक को एकतरफा किया है। जानकारी के अनुसार भारी बारिश की वजह से फोरलेन पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के अलावा पानी का झरना भी फूटा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के पुलिस थाना स्वारघाट के तहत यह लैंडस्लाइड की घटना पेश आई है। यहां पर फोरलेन पर टनल नंबर 02/थापना के पास पहाड़ी से अचानक महाराष्ट्र नंबर की क्रेटा गाड़ी पर पहाड़ी से पत्थर गिर गए।  गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे, जिनसे एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल हैं। हादसे में सभी घायलों को बिलासपुर एस्म में भर्ती किया गय है।

इसे भी पढ़ें:  युवक ने आत्महत्या के लिए कंदरौर पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों की सुझबुझ से बची जान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी बिलासपुर की तरफ से आ रही थी। इस हादसे में महेश धाक्कड, सुदीप जादौन, सुनील धाक्कड घायल हुए हैं और एम्स में दाखिल हैं। वहीं, कल्याण धाक्कड़ (35) पुत्र वनवारी लाल धाक्कड निवासी गांव छोरपुरा, मामचौन, कैलारस जिला मोरेना (मध्य प्रदेश) की मौत हो गई है।  हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई थी।

हादसे के बाद फिलहाल, यहां पर पुलिस ने एडवायजरी जारी की है और सावधानी से गाड़ी चलाने की अपील की है। मौके पर अब पुलिस बल भी तैनात किया गया है। बता दें कि बरसात के मौसम के चलते हिमाचल प्रदेश में  पहाड़ियां दरकने का सिलसिला जारी है।

इसे भी पढ़ें:  घुमारवीं कांग्रेस द्वारा किसान समर्थन व बेरोजगारी महंगाई को लेकर रैली का आयोजन

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren bilaspur crime news Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news hindi bilaspur news latest bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now