Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: KIPS सनवारा ने शिक्षक दिवस धूम-धाम के साथ मनाया

Solan News: KIPS सनवारा ने शिक्षक दिवस धूम-धाम के साथ मनाया

Solan News: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा ने शिक्षक दिवस धूम-धाम के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे विशेष प्रार्थना सभा के साथ की गई। 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत छात्र शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन समारोह से हुई।

इसके बाद सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रैंप वॉक किया। उसके बाद छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, भाषण और कविता आदि प्रस्तुत करके शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस मौके पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए भंगड़ा-नृत्य, फनी-डांस आदि ने सभी को थिरकने पर विवश कर दिया। फिर अध्यापक-अध्यापिकाओं को टाइटल सॉंग के साथ मंच पर आमंत्रित करके सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत जिला सोलन के 37 स्वयंसेवी राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए चयनित

प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद ने अपने भाषण में भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला और सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा। अंत में विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद और उप-प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर ने सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापक -अध्यापिकाओं व अन्य कर्मचारियों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया और कार्यक्रम का समापन किया।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: दून विधानसभा के शलगा गांव में लोगों की समस्याओं को सुनने पहुंचे उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा

KIPS Sanwara Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News

Join WhatsApp

Join Now