Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: कोटडी व्यास की टीम ने योग में एक बार फिर लहराया परचम, कृतिका रिद्धिमिक योग में विजेता, दिव्यांशी बेस्ट योगिनी

Sirmour News: कोटडी व्यास की टीम ने योग में एक बार फिर लहराया परचम, कृतिका रिद्धिमिक योग में विजेता, दिव्यांशी बेस्ट योगिनी
Sirmour News: जिला सिरमौर की पोटा साहिब जॉन की अंडर-19 गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता, जो 2 सितंबर से 5 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिवपुर में आयोजित की गई, का समापन आज हुआ। इस प्रतियोगिता में शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास की छात्रों ने योग (टीम) और रिद्धिमिक योग में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

योग टीम में स्कूल की छात्रा दिव्यांशी पुत्री पवन कुमार चंदपुर, रितिका पुत्री रुपिंदर कुमार व्यास, अनु और मधु पुत्रियां चमेल सिंह उपली कोटडी, वैशाली उत्तरी अनिल कुमार उपली कोटडी ने स्कूल का प्रतिनिधित्व किया। वहीं, रिद्धिमिक योग में स्कूल की योगिनी कृतिका पुत्री संदीप माजरा ने विजेता का खिताब जीता। बेस्ट योगीनी का खिताब दिव्यांशी पुत्री पवन कुमार चंदपुर ने अपने नाम किया।

इसे भी पढ़ें:  मनोहर हत्याकांड पर सांसद सुरेश कश्यप बोले- नहीं सहन की जा सकती दलित की बर्बरतापूर्ण हत्या

समापन समारोह की मुख्य अतिथि नसीमा बेगम, डायरेक्टर एचपी सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन और महिला कल्याण बोर्ड हिमाचल प्रदेश, के साथ गेस्ट ऑफ ऑनर  ऋषभ शर्मा, तहसीलदार पोटा साहिब, व अन्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।

स्कूल के शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि योग टीम लगातार कई वर्षों से अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में अच्छे प्रदर्शन के बल पर विजेता बनी हुई है। यह उपलब्धि बच्चों की मेहनत और उनके अभिभावकों के समर्थन का परिणाम है।

इस सफलता पर एसएमसी अध्यक्ष श्रीमान सिंह, पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, स्कूल प्रिंसिपल रघुवीर चौहान, और एसएमसी के सदस्य राजकुमार मुल्क राज, सुमन, विद्या देवी, कश्मीरा देवी, एमसी समिति प्राइमरी स्कूल कोटडी व्यास की अध्यक्ष सोमी देवी, युवा क्लब और शिव मंदिर कमेटी चांदपुर के सदस्य सुखविंदर, देव, हितेंद्र, राजेश, अमन, और शिवा स्पोर्ट्स क्लब व्यास के अध्यक्ष लेक्चर फिजिकल एजुकेशन श्री प्रभात कुमार, राजेश आदि ने सभी बच्चों और उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें:  Sirmaur Land Fraud Case: '10 लाख भी लिए, न निशानदेही हुई ना कोर्ट केस खत्म' - सिरमौर में कानूनगो समेत 4 पर ठगी का केस दर्ज
Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now