Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

विकास खंड धर्मपुर के प्रधानों ने किया ज़िला पंचायत अधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ की हड़ताल का समर्थन

विकास खंड धर्मपुर के प्रधानों ने किया ज़िला पंचायत अधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ की हड़ताल का समर्थन

कसौली | 4 अक्टूबर
ज़िला पंचायत अधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ की अनिश्चितकालीन कलम छोड हड़ताल आज पांचवे दिन में प्रवेश कर गई है। इन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पंचायतों के विकास कार्य एवं लोगो के प्रमाण पत्र संबन्धित कार्य भी पूरी तरह से ठप्प हो चुके है। मनरेगा कार्यों का मूल्यांकन ना होने के कारण मजदूरों की मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है। जिस कारण से गरीब मजदूरों को उनकी रोज़मर्रा की जरूरतो को पूर्ण करना भी कठिन हो रहा है।

वहीँ विकास खंड धर्मपुर के प्रधानों ने विकास खंड कार्यालय में बैठक की गई व सरकार से मांग करते हुए ग्राम पंचायत में कार्यरत्त इन कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि पंचायत के कार्यों को पुन: पटरी पर लाया जा सके सके।

संघ के प्रधान बलवंत ठाकुर द्वारा बताया गया कि उपरोक्त कर्मचारियों की मांगे कोई बहुत बड़ी नहीं है वह कोई ऐसी मांग नहीं कर रहे हैं जो कि किसी भी तरह से अनुचित हो। उनकी सभी मांगे जायज है। व उनकी सभी मांगों का पंचायत प्रधान परिषद धर्मपुर समर्थन करती है।

संघ प्रधान द्वारा सरकार को चेताया कि यदि कर्मचारी व अधिकारियों की मांगों को शीघ्र पूर्ण नहीं किया गया तो पंचायत प्रधान परिषद भी इन कर्मचारियों के पक्ष में हड़ताल पर बैठने हेतु मजबूर हो जाएंगी जिसका प्रभाव सही नहीं होगा। इस दौरान पंचायत परिषद धर्मपुर से बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा!

इस अवसर पर विभिन्न पंचायत के प्रधान उपस्थित रहे। जिनमें से मुख्य रूप से पंचायत प्रधान परिषद के प्रधान बलवंत ठाकुर प्रधान चंडी , कालू झंडा पंचायत के प्रधान कल्पना रनोट, मंधाला पंचायत के प्रधान लता देवी, प्रधान ग्राम पंचायत प्राथा , सरोज कुमारी प्रधान ग्राम पंचायत हुरंग लक्ष्मी देवी, प्रधान ग्राम पंचायत बरोटीवाला हंसराज कैन्थ, प्रधान ग्राम पंचायत बनासर सरोज कुमारी, प्रधान ग्राम पंचायत सनवारा दिनेश ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत कसौली गरखल , राम सिंह प्रधान ग्राम पंचायत गनोल, संतोष कुमारी प्रधान ग्राम पंचायत चामिया मंजू देवी प्रधान ग्राम पंचायत जगजीत नगर आशा ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत मंडेसर, नीलम कुमारी प्रधान ग्राम पंचायत बुघार कनैता हेमा कुमारी इत्यादि उपस्थित रहे ।जिनके द्वारा इन कर्मचारियों के समर्थन में अपने विचार व्यक्त किये व हड़ताल का समर्थन किया गया जिसका कर्मचारी एवं अधिकारी महासंघ धर्मपुर इकाई द्वारा धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री ने की The Lawrence School Sanawar के स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता

धर्मशाला में फिर लिखे खालिस्तान समर्थन में नारे , 2 संदिग्धों की तलाश, पन्नू ने ली जिम्मेदारी

विकास खंड धर्मपुर के प्रधानों ने किया ज़िला पंचायत अधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ की हड़ताल का समर्थन

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now