Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Gold Prices at New All Time High: शेयर मार्केट में कोहराम के बीच ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना .!

Gold Price Today Gold Silver Rate, Gold rate today Gold Price Crash: Gold Price Rise Gold Prices: Gold Price Crash: Gold Price Today

Gold Prices at New All Time High: वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में उतार चढाव जारी है है वहीँ   घरेलू बाजार में अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। स्पॉट गोल्ड घरेलू बाजार में गुरवार 23 जनवरी 2025 को 82,200 रुपये के रिकॉर्ड भाव पर पहुँच गया है। इससे पहले इसने बीते साल 30 अक्टूबर को 79,681 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

पिछले साल यानि 2024 के अंतिम कारोबारी दिन यानी 31 दिसंबर 2024 को यह 76,162 के भाव पर बंद हुआ था। इस तरह से देखें तो इस साल सोना अभी तक 4 हजार रुपये से ज्यादा यानी 6 फीसदी जायदा मजबूत हुआ है।

भारत में सोने की फिजिकल, इन्वेस्टेंट मांग बढ़ी है।शादियों के कारण सोने की फिजिकल मांग बढ़ी है। अमेरिका में स्पॉट, फ्यूचर्स में अंतर घटा है। 1 हफ्ते पहले स्पॉट से फ्यूचर्स $40 ज्यादा था। यहीं वजह अब स्पॉट और फ्यूचर्स में सिर्फ $10 का अंतर है। भारतीय, इंटरनेशनल मार्केट में सोना की कमी हो रही है। 1 फरवरी से पहले ट्रंप कुछ नए टैरिफ का ऐलान करेंगे। बाजार को सोने-चांदी पर भी टैरिफ बढ़ने की आशंका है। 1 फरवरी को भारत में आम बजट पेश होगा।

इसे भी पढ़ें:  HDFC बैंक ने भी ग्राहकों के लिए झटका Minimum Balance Limit में बड़ी बढ़ोतरी

जानकारों के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प  की व्यापार नीतियों (Trade Policies of Donald Trump)  को लेकर ग्लोबल लेवल पर बने आर्थिक अनिश्चितता के माहौल के बीच निवेश के सुरक्षित विकल्प के तौर पर इस बेशकीमती धातु की मांग में आई तेजी कीमतों को सपोर्ट कर रही है। साथ हीं चीन समेत अन्य देशों के सेंट्रल बैंकों की तरफ से हो रही खरीदारी ने भी गोल्ड को लेकर निवेशकों में उत्साह भरा है।

इसे भी पढ़ें:  Crude Oil Price Today: होर्मुज संकट से $85 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या फिर महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

फिलहाल निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) की मीटिंग का बेसब्री से इंतजार है। जानकारों के मुताबिक मार्केट में अभी इस बात की संभावना प्रबल है कि शायद अमेरिकी केंद्रीय बैंक जनवरी (28-29) की अपनी बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव न करे।

ग्लोबल मार्केट सोना (Gold Prices in Global Market)

ग्लोबल मार्केट में सोना फिलहाल तकरीबन 3 महीने के हाई पर कारोबार कर रहा है। आज कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड (spot gold) 2,757 डॉलर प्रति औंस तक ऊपर और 2,741.92 डॉलर प्रति औंस तक नीचे गया। फिलहाल यह -0.42 फीसदी की गिरावट  के साथ 2,743 डॉलर प्रति औंस पर है।

इसे भी पढ़ें:  AU Small Finance Bank में कोटक महिंद्रा बैंक खरीदेगा बड़ी हिस्सेदारी, RBI ने दी हरी झंडी

इसी तरह बेंचमार्क यूएस फरवरी गोल्ड फ्यूचर्स (Gold COMEX FEB′25) भी आज कारोबार के दौरान 2,774.40 डॉलर और 2,756.20 डॉलर प्रति औंस के रेंज में रहा। फिलहाल यह 0.22 फीसदी की मजबूती के साथ 2,765.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले 31 अक्टूबर को स्पॉट गोल्ड और यूएस गोल्ड फ्यूचर क्रमश: 2,790.15 और 2,801.80 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे।

Gold Price NewsGold Price TodayGold Prices in Global Market

Join WhatsApp

Join Now