Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Maruti Car Prices Will Hike: मारुति सुजुकी की गाड़ियां 1 फरवरी से हो जाएंगी 32,500 रुपये तक महंगी ..!

Maruti Cars Prices Will Hike: मारुति सुजुकी की गाड़ियां 1 फरवरी से हो जाएंगी 32,500 रुपये तक महंगी ..!

Maruti Car Prices Will Hike from 1st February 2025:  अगर आप मारुति की कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। मारुति सुजुकी ने ऐलान किया है कि वह 1 फरवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने जा रही है। देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी 1 फरवरी से अपने अलग-अलग मॉडल की कीमतों में 32,500 रुपये तक बढ़ाने जा रही है।

कंपनी ने गुरुवार को बताया कि इस कदम से कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी के असर को कुछ हद तक कम कम करने में मदद मिलेगी। मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “कच्चे माल की बढ़ती लागत और परिचालन व्यय के कारण कंपनी 1 फरवरी, 2025 से कार की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है।”

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “हालांकि, कंपनी लागत को अनुकूल बनाने और ग्राहकों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है, फिर भी हम बढ़े हुए खर्चों का कुछ हिस्सा बाजार पर डालने के लिए मजबूर हैं।”

Maruti Car Prices Will Hike from 1st February 2025

कंपनी के इस फैसलों से मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट कार सेलेरियो का एक्स-शोरूम प्राइस 32,500 रुपये तक बढ़ जाएगा,। जबकि प्रीमियम मॉडल इनविक्टो की कीमत में 30,000 रुपये तक बढ़ जाएगी। मारुति ने अपने सभी पॉपुलर मॉडलों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। आइए जानें, किस मॉडल पर आपको कितना ज्यादा खर्च करना पड़ेगा:

  • कंपनी का सबसे लोकप्रिय मॉडल वैगन-आर का प्राइस 15,000 रुपये
  • स्विफ्ट की कीमत 5,000 रुपये तक बढ़ जाएगी।
  • ऑल्टो के-10 की कीमत में होगी 19,500 रुपये की बढ़ोतरी
  • एसयूवी ब्रेजा 20,000 रुपये
  • ग्रैंड विटारा की कीमत 25,000 रुपये तक बढ़ जाएगी।

कंपनी ने बताया कि शुरुआती लेवल की छोटी कार ऑल्टो के-10 की कीमत 19,500 रुपये तक और एस-प्रेसो की कीमत 5,000 रुपये तक बढ़ जाएगी। प्रीमियम कॉम्पैक्ट मॉडल बलेनो की कीमत 9,000 रुपये, कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रोंक्स की कीमत 5,500 रुपये तक और कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर की कीमत 10,000 रुपये तक बढ़ जाएगी।

कंपनी का कहना है कि इनपुट लागत जैसे स्टील, एल्यूमीनियम और अन्य जरूरी सामग्रियों के दाम बढ़ गए हैं। इसके साथ ही ऑपरेशनल खर्चों में भी इजाफा हुआ है। इन कारणों से कंपनी को कुछ खर्च ग्राहकों पर डालने पड़ रहे हैं। अगर आप मारुति की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो 1 फरवरी से पहले खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। नई कीमतें लागू होने के बाद कारों पर आपको हजारों रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenAuto News AutomobileAutomobile News Indiabest car under budgetbike price Indiacar review Indiaelectric vehicle Indianew car launch India

Join WhatsApp

Join Now