Prajasatta Side Scroll Menu

Gold Silver Rate Today: इंटरनेशनल मार्केट में सोना $38 उछला, क्या यही है निवेश का सही समय?

Comex Gold Price, Silver Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की सुगबुगाहट से डॉलर इंडेक्स में गिरावट आई है, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार रिकवरी दर्ज की गई है।
Gold Silver Rate Today Gold Rate Today In India Gold Price Today Gold Rate Today - Gold Rate in India Today Gold Price Today: कहां मिल रहा सबसे सस्ता 22 कैरेट गोल्ड? खरीदने से पहले लिस्ट में चेक करें कीमत Gold Rate Today in India

Gold Silver Rate Today: ग्लोबल मार्केट में भू-राजनीतिक समीकरणों के बदलने से कीमती धातुओं की चमक एक बार फिर लौटती दिख रही है। अमेरिका और ईरान के बीच राजनयिक बातचीत फिर से शुरू होने की संभावनाओं ने वैश्विक वित्तीय बाजारों में हलचल तेज कर दी है। इस संभावित शांति वार्ता की खबरों के बीच अमेरिकी डॉलर छह सप्ताह के अपने सबसे निचले स्तर के करीब पहुंच गया है, जिसका सीधा फायदा सोने और चांदी की कीमतों को मिला है।

कॉमेक्स (Comex) पर आज सोने की शुरुआत 4,813 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर हुई थी। दिन के कारोबार के दौरान, कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स 38 डॉलर प्रति औंस की भारी तेजी के साथ 4,861 डॉलर के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के वायदा भाव में भी जबरदस्त उछाल देखा गया और यह 1.64 डॉलर की बढ़त के साथ 81 डॉलर के उच्च स्तर को छू गया।

शांति वार्ता और डॉलर की कमजोरी का असर
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में पिछले एक महीने से चल रहे संघर्ष के खत्म होने की उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की बातचीत बेनतीजा रही थी, लेकिन अब दूसरे दौर की सफल वार्ता की उम्मीद जताई जा रही है। डॉलर में आई कमजोरी ने बुलियन मार्केट को सपोर्ट दिया है। गौरतलब है कि मार्च के महीने में ऊर्जा की बढ़ती कीमतों और महंगाई के डर से सोने में 10% और चांदी में 20% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, क्योंकि निवेशकों को लग रहा था कि वैश्विक ब्याज दरें उच्च स्तर पर बनी रह सकती हैं।

स्पॉट मार्केट और कॉमेक्स का ताजा हाल
इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड (हाजिर सोना) में भी तेजी का रुख बना हुआ है। खबर लिखे जाने तक यह करीब 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4,826 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। आज के कारोबार में सोने का निचला स्तर 4,792 डॉलर रहा, जबकि कल यह 4,813 डॉलर पर बंद हुआ था।

चांदी की बात करें तो चांदी में फिलहाल मामूली उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर चांदी 0.60 डॉलर यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। चांदी का आज का दिन का उच्चतम स्तर 81.035 डॉलर प्रति औंस और न्यूनतम स्तर 78 डॉलर रहा।

MCX पर भारतीय बाजार की स्थिति
भारतीय घरेलू बाजार (MCX) में भी अंतरराष्ट्रीय कीमतों का असर साफ दिखाई दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के नजदीकी महीने के फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट में 1,042 रुपये की तेजी देखी गई। दिन के दौरान घरेलू बाजार में सोना 1,54,990 रुपये के हाई लेवल तक पहुंच गया। हालांकि, इस मजबूत रिकवरी के बावजूद भारतीय बाजार में सोना अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई 1,80,779 रुपये से करीब 25,789 रुपये नीचे ट्रेड कर रहा है।

निवेशक क्या करें: रेजिस्टेंस और सपोर्ट लेवल
कॉमेक्स चार्ट के तकनीकी विश्लेषण के अनुसार, निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। सोने के लिए पहला रेजिस्टेंस (Resistance) 4,837 डॉलर प्रति औंस पर है, जबकि पहला सपोर्ट (Support) 4,801 डॉलर पर नजर आ रहा है। चार्ट्स के मुताबिक, 4,849 डॉलर और 4,873 डॉलर के अगले रेजिस्टेंस लेवल्स पर सोने में बिकवाली का दबाव देखा जा सकता है। वहीं, नीचे की ओर 4,777 डॉलर और 4,765 डॉलर के सपोर्ट लेवल्स टूटने पर कीमतों में और गिरावट के संकेत मिल सकते हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Comex Market Global Economy Gold Price Hike Investment News Silver Rate Update

Join WhatsApp

Join Now