Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Himachal News: भरमौर में आधी रात ग्लेशियर टूटा, बर्फ और मलबे के सैलाब से भारी नुकसान

Himachal News: भरमौर में आधी रात ग्लेशियर टूटा, बर्फ और मलबे के सैलाब से भारी नुकसान

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में बर्फीले तूफान (Bharmour Avalanche) के बाद बड़ा हिमस्खलन हुआ है। पंचायत पूलन के ओट नाला में मंगलवार देर रात कुदरत ने अचानक रौद्र रूप दिखाया। रात करीब एक बजे एक विशालकाय ग्लेशियर टूट गया, जिसके बाद नाले के रास्ते बर्फ और मलबे का तेज सैलाब नीचे की ओर आ गया। कुछ ही पलों में इलाके में भारी तबाही मच गई और आधी रात लोगों में दहशत फैल गई।

इस आपदा में सामान से लदी दो मालवाहक गाड़ियां और तीन व्यावसायिक दुकानें पूरी तरह मलबे की चपेट में आकर नष्ट हो गईं। राहत की बात यह रही कि हादसा रात के समय हुआ, जब दुकानों और वाहनों में कोई मौजूद नहीं था। इसी वजह से किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  तीसा: भंजराड़ू बाजार में गाड़ियों की अनलोडिंग का समय निश्चित ना होने से स्कूली छात्रों को हो रही परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, अगर यह घटना दिन में होती तो भारी जानमाल का नुकसान हो सकता था। अचानक आए मलबे के बहाव से लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। ग्लेशियर की चपेट में आने से बंटी पुत्र देश राज, निवासी पूलन की पिकअप गाड़ी (एचपी-38एफ-7066) और घड़लों देवी पत्नी जैहरी राम, निवासी पूलन की पिकअप (एचपी-73-8462) पूरी तरह दब गईं। बताया गया है कि दोनों वाहन उस समय सामान से भरे हुए थे। इसके अलावा नाले के किनारे बनी तीन व्यावसायिक दुकानें भी बहाव में आकर पूरी तरह तबाह हो गईं।

घटना के बाद पूरे इलाके में बर्फ, पत्थर और कीचड़ का ढेर लग गया है। पूलन पंचायत की प्रधान अनीता कपूर ने बताया कि नुकसान काफी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी तुरंत पुलिस थाना भरमौर और स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। साथ ही प्रभावित परिवारों और व्यापारियों के लिए तुरंत राहत और उचित मुआवजे की मांग की गई है, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके।

इसे भी पढ़ें:  चंबा जिले में पुष्प उत्पादन और हींग की खेती को दिया जाएगा बढ़ावा

उधर, उपमंडल पांगी की मिंधल पंचायत के सुखाई नाला में भी हिमखंड गिरने की सूचना मिली है। हालांकि वहां किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन ने संवेदनशील नालों और मार्गों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए स्थानीय लोग भी अब अधिक सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

YouTube video player
प्रजासत्ता न्यूज़ एक प्रमुख हिंदी समाचार प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश और दुनिया की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन, और आर्थिक खबरों को सटीक और निष्पक्ष तरीके से प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सत्य, पारदर्शिता और त्वरित समाचार वितरण के जरिए पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाना है। हम अपने कंटेंट के माध्यम से समाज की जागरूकता बढ़ाने और एक सूचित नागरिक समाज बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारी न्यूज़ टीम हमेशा विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी एकत्रित करती है और उसे सरल, सटीक और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करती है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल