साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Chamba Fire Incident: निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की काॅलोनी में भीषण आग लगने से जिंदा जला मजदूर..!

Chamba Fire Incident: निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की काॅलोनी में भीषण आग लगने से जिंदा जला मजदूर..!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Chamba Fire Incident: चंबा जिला के चांजू में होली की रात एक दुखद घटना सामने आया है. जहाँ निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की श्रमिक काॅलोनी में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस अग्निकांड में एक मजदूर की जिंदा जलकर माैत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार आधी रात को हुआ। मृतक की पहचान बिंदु पुत्र धर्मचंद निवासी संगेड के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक काॅलोनी में आग लगने के बाद चीख-पुकार मच गई। आगजनी की सूचना मिलने के बाद पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति भी जलकर राख हो गई।

पुलिस की देखरेख में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मीडिया रिपोट के मुताबिक  पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने अग्निकांड की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें:  Chamba News: HRTC बस में सवार 2 लोगों से पकड़ी 663 ग्राम चरस

Join WhatsApp

Join Now