Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal: राज्य ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष कपूर को मिला बड़ा सम्मान, डीटीएबी का सदस्य नियुक्त..!

Himachal: राज्य ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष कपूर को मिला बड़ा सम्मान, डीटीएबी का सदस्य नियुक्त..!

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के राज्य ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष कपूर (State Drug Controller Dr. Manish Kapoor) को केंद्र सरकार ने प्रतिष्ठित ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (डीटीएबी) का सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा 5 की उपधारा (2) के तहत की गई है। इस बारे में 12 मार्च 2025 को अधिसूचना जारी हुई है।

क्या है डीटीएबी?

डॉ. मनीष कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (डीटीएबी) भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण संगठन है, जो दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावकारिता से संबंधित मामलों पर सलाह देता है। यह बोर्ड देश में दवाओं के मानकों को बनाए रखने और उनमें सुधार करने में अहम भूमिका निभाता है।

डॉ. मनीष कपूर का योगदान

उल्लेखनीय है कि डॉ. मनीष कपूर हिमाचल प्रदेश में दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। वह वर्तमान में राज्य ड्रग कंट्रोलर के पद अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी नियुक्ति से डीटीएबी को दवाओं के क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा। यह नियुक्ति न केवल डॉ. कपूर के लिए बल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए भी गर्व की बात है।

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय रक्षा मंत्री ने सासे में कैलिब्रेशन लैब भवन का किया शिलान्यास

प्रजासत्ता से बात करते हुए डॉ. कपूर कि उनका मुख्य उद्देश्य दवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना और देशभर में दवाओं के मानकों को मजबूत करना है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी भूमिका में दवाओं से जुड़े तकनीकी मामलों पर सलाह देना और नीतिगत फैसलों में योगदान देना शामिल होगा।Himachal: राज्य ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष कपूर को मिला बड़ा सम्मान, डीटीएबी का सदस्य नियुक्त..!

इसे भी पढ़ें:  Himachal Politics: CM सुक्खू का बड़ा दावा- हारेंगे 16 भाजपा विधायक!, जयराम का पलटवार-'पहले अपनी गिरती कांग्रेस तो संभाल लें'

सम्मान और प्रतिष्ठा

उल्लेखनीय है कि यह नियुक्ति केंद्र सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसमें देशभर के विशेषज्ञों को दवाओं के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। डॉ. कपूर की नियुक्ति से हिमाचल प्रदेश को दवाओं के क्षेत्र में और अधिक मान्यता मिलने की उम्मीद है। डॉ. मनीष कपूर की यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए बल्कि हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के लिए भी एक बड़ा सम्मान है। उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ने दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा के मामले में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।इस नियुक्ति के साथ ही डॉ. कपूर अब राष्ट्रीय स्तर पर दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा से जुड़े मामलों में अपना योगदान देंगे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh News Himachal News in HindiHimachal Pradesh samacharHimachal updatehp newsHP News in HindiHP News Today

Join WhatsApp

Join Now