Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sapthami Gowda Birthday: ‘कंतारा’ के मेकर्स ने लीला उर्फ एक्ट्रेस सप्तमी गौड़ा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं!

Sapthami Gowda Birthday Celebration:

Sapthami Gowda Birthday: होम्बले फिल्म्स ने इंडियन सिनेमा में अपने एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी कंटेंट के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। “कंतारा चैप्टर 1”, “केजीएफ” फ्रैंचाइज़ और “सलार पार्ट 1: सीजफायर” जैसी यादगार प्रोजेक्ट्स के साथ, उन्होंने दर्शकों के सामने कुछ बेहतरीन कहानियां और कास्ट पेश किए हैं, जिन्हें देश ने अपना प्यार दिया है।

ऋषभ शेट्टी की “कंतारा” सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है और दर्शक बेसब्री से “कंतारा: चैप्टर 1” का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म की लीडिंग लेडी सप्तमी गौड़ा का आज बर्थडे है और इस खास मौके को और खास बनाते हुए फिल्म के मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने उन्हें एक दिल छू लेने वाले नोट के साथ शुभकामनाएं दीं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिल्म में सप्तमी को उनके किरदार के लिए बहुत प्यार मिला है। लीला के रूप में फिल्म में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण थी और इसने सीन्स में जबरदस्त आकर्षण जोड़ा। उनकी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को बहुत इंप्रेस किया। बता दें कि फिल्म में शिव की प्रेमिका के रूप में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा था।

बर्थडे के मौके पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है –

“हमारी लीला @sapthami_gowda को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!”

ऋषभ शेट्टी स्टारर और डायरेक्टेड “कंतारा” को शानदार ढंग से बनाई गई फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म का म्यूजिक बहुत पॉपुलर हुआ और इतना ही नहीं दर्शक “कंतारा: चैप्टर 1” की घोषणा के बाद से और ज्यादा अपडेट पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह फिल्म अपने अलग अलग फॉर्म्स और इमोशंस से इंप्रेस करती है, साथ ही इमोशंस की एक बड़ी रेंज भी पेश करती है। इस तरह से ऋषभ शेट्टी सभी उम्र के फिल्म लवर्स को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं साथ ही इंडी और मेनस्ट्रीम की फिल्मों के बीच की दूरी को बड़ी आसानी से भरते हैं।

इन सब के बीच, होम्बले फिल्म्स के पास फिल्मों की एक जबरदस्त लाइनअप है, जिसमें सलार पार्ट 2: शौर्यंगा पर्वम और कंतारा: चैप्टर 1 शामिल हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now