Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन में अपने किरदार को लेकर शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

Kartik Aryan shares his experience about his character in Chandu Champion कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन में अपने किरदार को लेकर शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

पूजा मिश्रा |
साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा साथ मिलकर बनाई गई, फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है, जो इस महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। जबरदस्त ट्रेलर और गाने ‘सत्यानास’ और ‘तू है चैंपियन’ के साथ बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच, दर्शकों को कार्तिक आर्यन का बिल्कुल नया अवतार देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में उनकी बॉडी एकदम एथलेटिक है। एक्टर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन उनकी डेडीकेशन को साफ तौर से दिखाता है, और यह बिना किसी शक एक्टर के लिए एक खास यात्रा रही है।

चंदू चैंपियन में अपनी भूमिका की तैयारी के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा, “चंदू चैंपियन के लिए एक फिट फिजिक बनाने और मेंटेन करने के लिए, फिल्म ने मेरे डिसिप्लिन और डेडीकेशन की सच में परीक्षा ली है। फिल्म की लंबी शूटिंग के लिए मुझे महीनों तक अच्छी कंडीशन में रहना पड़ा। किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए मुझे हर दिन अपनी लिमिट्स को पार करना पड़ा। यह सिर्फ दिखने भर की बात नहीं थी; यह हर एक दिन उसी तरह जीने की बात थी। इसमें टफ ट्रेनिंग रूटीन में सुबह-सुबह वर्कआउट, स्ट्रिक्ट डाइट और लगातार फिजिकल और मेंटल तैयारी शामिल थी।”

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून, 2024 को रिलीज के लिए तैयार है और यह दुनिया भर के दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने वाली है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiChandu ChampionEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now