Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Vanvaas Movie: वनवास के BTS वीडियो में दिखी उत्कर्ष शर्मा-सिमरत कौर की मजेदार ट्यूनिंग!

Vanvaas Movie: वनवास के BTS वीडियो में दिखी उत्कर्ष शर्मा-सिमरत कौर की मजेदार ट्यूनिंग!

Vanvaas Movie Update: सनी देओल के साथ गदर 2 में अपने तारीफ पा चुके परफॉर्मेंस के लिए जाने जानें वाले भारतीय अभिनेता उत्कर्ष शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म वनवास (Vanvaas Movie) के सेट से कुछ मजेदार बिहाइंड द सीन (BTS) पल शेयर किए हैं।

क्लिप में उत्कर्ष और फिल्म की लीड एक्ट्रेस सिमरत को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। दोनों की खुशमिजाजी और शानदार केमिस्ट्री ने फैंस को (Vanvaas Movie)  सेट पर उनके बॉन्ड की झलक दी है:

अनिल शर्मा द्वारा डायरेक्टेड वनवास (Vanvaas Movie)  में कई टैलेंटेड कलाकार हैं, जिनमें दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म उत्कर्ष के करियर में एक बड़ा कदम है, क्योंकि इसमें वह नई और अलग भूमिकाएं निभा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Utkarsh Sharma (@iutkarsharma)

गदर 2 में उत्कर्ष की परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था, और नाना पाटेकर जैसे मंझे हुए अभिनेता के साथ उनका अगला प्रोजेक्ट दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा रहा है। वनवास दमदार ड्रामा और शानदार परफॉर्मेंसेस के साथ एक प्रभावशाली कहानी पेश का वादा करती है।

नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर अभिनीत वनवास को अनिल शर्मा ने लिखा, निर्मित और निर्देशित किया है और इसे ज़ी स्टूडियो द्वारा दुनिया भर में रिलीज़ किया जाएगा। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now