Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

शूजीत सरकार ने की I Want To Talk में अभिषेक बच्चन के दमदार अभिनय की सराहना !

शूजीत सरकार ने की I Want To Talk में अभिषेक बच्चन के दमदार अभिनय की सराहना !

Abhishek Bachchan Movie I Want To Talk: निर्देशक शूजीत सरकार ने अपनी आगामी फिल्म आई वांट टू टॉक’ (I Want To Talk) में अभिषेक बच्चन के शानदार प्रदर्शन को लेकर दिल छू लेने वाले अनुभव शेयर किए। फिल्म में अभिषेक ने अर्जुन सिंह का किरदार निभाया है, जो एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है।

शूजीत ने बताया कि अभिषेक के अभिनय ने कैसे इस कहानी को एक नई गहराई दी। शूटिंग के दौरान की एक खास बातचीत का ज़िक्र करते हुए शूजीत ने कहा, “अर्जुन सिंह के किरदार में रहते हुए अभिषेक ने मुझसे कहा, ‘अब मैं कैंसर से शादी कर चुका हूं, तो इसे अपने साथ लेकर ही चलना होगा।’यह एक लाइन किरदार की यात्रा के सार को समाहित करता है – स्वीकार करना, मजबूती दिखाना और अपने अनिवार्य भाग्य के साथ जीना।

निर्देशक ने अभिषेक की इस भूमिका को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा, “अभिषेक ने जिस तरह इस किरदार में जान डाली, उसने मुझे हर दिन आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनकी मुस्कान और इस किरदार की चुनौतियों को देखने का तरीका बेहद सशक्त था। मैं हर सीन पर हंसा और हर दिन खुश हुआ, क्योंकि उन्होंने अर्जुन को बहुत खूबसूरती से जीवंत किया।

शूजीत ने इस फिल्म को सिर्फ एक बीमारी की कहानी नहीं, बल्कि मुश्किलों के बीच भी ज़िंदगी को खुलकर जीने की प्रेरणा बताया। अभिषेक का यह किरदार इंसानी जज़्बे और जीवन के संघर्षों में भी ताकत खोजने की मिसाल पेश करता है।

‘आई वांट टू टॉक (I Want To Talk) ’22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। राइजिंग सन फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को रॉनी लाहिड़ी और शूजीत सरकार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में जॉनी लीवर और अहिल्या बमरू भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now