Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

WIFF 2025: इंडी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे एक मंच पर, मुंबई में सजी यादगार शाम!

WIFF 2025: इंडी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे एक मंच पर, मुंबई में सजी यादगार शाम!

WIFF 2025: स्वतंत्र सिनेमा को समर्पित वॉटरफ्रंट इंडी फिल्म फेस्टिवल (WIFF) ने मुंबई के नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (NGMA) में अपना कर्टेन रेझर इवेंट आयोजित किया। इंडस्ट्री के बड़े नाम और दर्शक इस मौके पर मौजूद रहे।

ऋचा चड्ढा बनीं मॉडरेटर
इस आयोजन का संचालन जानी-मानी अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने किया। उनके साथ मंच पर सुधीर मिश्रा, बॉबी बेदी, शूजीत सरकार, रजत कपूर, दीपा गहलोट और श्रीधर रंगायन जैसे दिग्गज मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इंडी सिनेमा के भविष्य, चुनौतियों और नए अवसरों पर खुलकर चर्चा की।

कहानी ही है असली ताकत – ऋचा चड्ढा!
ऋचा ने हाल ही में रिलीज़ हुई मराठी इंडी फिल्म “सबर बॉन्ड” का उदाहरण देते हुए कहा कि सशक्त कहानियाँ ही दर्शकों से गहरा जुड़ाव बनाती हैं। उन्होंने मराठी और मलयालम इंडी फिल्मों की उपलब्धियों को पूरे देश के फिल्मकारों के लिए प्रेरणा बताया।

इसे भी पढ़ें:  Deva Movie Advance Booking: देवा का फायर मोड ऑन! एडवांस बुकिंग शुरू!

उन्होंने आगे कहा , बजट और डिस्ट्रीब्यूशन जैसी दिक्कतें इंडी सिनेमा के सामने हैं, लेकिन अच्छी कहानियाँ नज़रिए बदल सकती हैं। यही कला की असली ताकत है।

वॉटरफ्रंट इंडी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 2 से 6 अक्टूबर तक रंगशिला थिएटर, अराम नगर, वर्सोवा में होगा। यहाँ इंडी फिल्मों की स्क्रीनिंग, पैनल चर्चाएँ और मास्टरक्लास आयोजित की जाएँगी।

फेस्टिवल की संस्थापक विंता नंदा ने कहा , WIFF का मकसद सिर्फ फिल्में दिखाना नहीं है, बल्कि अलग-अलग आवाज़ों को जोड़ना और स्वतंत्र कहानियों को मंच देना है।

सह-संस्थापक और समीक्षक दीपा गहलोट ने जोड़ा इस साल की लाइनअप बेहद खास है। हमें उम्मीद है कि दर्शक इस सफर का भरपूर आनंद लेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Dhurandhar First Look: रणवीर सिंह का खूनी और ताबड़तोड़ अवतार, फैंस बोले- 'अब होगा कमबैक
YouTube video player
स्वाति सिंह वर्तमान में प्रजासत्ता मीडिया संस्थान में बतौर पत्रकार अपनी सेवाएं दे रही है। इससे पहले भी कई मीडिया संस्थानों के साथ पत्रकारिता कर चुकी है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल