Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Infinix Smart 7 भारत में कल होगा लॉन्च, 7GB रैम, 6000mAh बैटरी और…

Infinix Smart 7

Infinix Smart 7 Launch Date Price in India: भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए इंफिनिक्स लगातार एक से बढ़कर एक फीचर्स के स्मार्टफोन पेश कर रहा है। इनमें से कई फोन्स बेहतरीन फीचर्स के साथ होने के बाद भी कीमत में 20 हजार रुपये के अंदर हैं, जो कि आम लोगों के लिए एक बजट स्मार्टफोन हो सकता है।

बात करें इंफिनिक्स के आगामी स्मार्टफोन की तो कंपनी जल्द ही अपना स्मार्ट 7 फोन भारत में लॉन्च करने वाली है। इसका एक पेज फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है, जिसमें फोन के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। आइए फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

और पढ़िए –

Infinix Smart 7 की लॉन्च डेट, कीमत और उपलब्धता

फ्लिपकार्ट पर लाइव हुए पेज के मुताबिक इंफिनिक्स स्मार्ट 7 भारत में कल यानी 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। ये कंपनी का नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम हो सकती है।

इंफिनिक्स स्मार्ट 7 की कीमत 7,500 रुपये तक हो सकती है। फोन दो कलर ऑप्शन में हो सकता है। उपलब्धता की बात करें तो इंफिनिक्स स्मार्ट 7 फ्लिपकार्ट के अलावा अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकता है।

इंफिनिक्स स्मार्ट 7 के स्पेसिफिकेशन्स (Infinix Smart 7 Key Specs)

  • डिस्प्ले: 6.6 इंच एचडी+ रेजोल्यूशन, स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट और ब्राइट पैनल के साथ वाटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले
  • प्रोसेसर: पावरफुल UNISOC ऑक्टा-कोर प्रोसेसर
  • रैम और स्टोरेज: 7GB तक रैम (4GB फिजिकल + 3GB वर्चुअल रैम) और 64GB इंटरनल स्टोरेज
  • कार्ड स्लॉट- ट्रिपल कार्ड स्लॉट
  • रियर कैमरा: एलईडी फ्लैश के साथ 13MP डुअल AI कैमरा सिस्टम
  • फ्रंट कैमरा- एलईडी फ्लैश के साथ 5MP सेल्फी कैमरा
  • बैटरी: बड़ी 6,000mAh बैटरी

और पढ़िए –

फोन में सिक्योरिटी के लिए रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेशियल अनलॉक सपोर्ट मिलेगा। इस 4जी स्मार्टफोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। फिलहाल, फोन के बारे में इतनी जानकारी ही सामने आई है। हालांकि, 22 फरवरी को इंफिनिक्स स्मार्ट 7 आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो जाएगा।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now