Prajasatta Side Scroll Menu

iPhone 14 और iPhone 14 Plus का नया कलर वेरिएंट लॉन्च, जानें सेल डेट

Apple IPhone 14 And IPhone 14 Plus New Colour

iPhone 14 and iPhone 14 Plus New Color: एप्पल फोन्स को चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। ग्राहकों के लिए कंपनी की ओर से अपने लेटेस्ट फोन का नया कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया गया है।

एक वार्षिक परंपरा के साथ अपना नया मॉडल पेश करने वाली कंपनी ने पिछले दो सालों से Apple ने मुख्य लॉन्च के करीब 6 से 7 महीने बाद iPhone का नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस का नया वेरिएंट आ गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस का नया कलर लॉन्च

ये साल भी कुछ अलग नहीं है और यहां हम आपको नए iPhone 14 के रंग के बारे में बता रहे हैं। आईफोन के लिए इस साल का संस्करण पीला है। आईफोन 14 (iPhone 14) और आईफोन 14 प्लस (iPhone 14 Plus) अब बिल्कुल नए पीले रंग में लॉन्च कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Vi लाया किफायती रिचार्ज प्लन! सिर्फ इतने रुपये में 30 दिन तक पाएं कई बेनिफिट्स

Yellow iPhone 14 Pre-Order and Sale Date

इच्छुक खरीदार 10 मार्च से पीले रंग में आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस को प्री-ऑर्डर कर सकेंगे। जबकि, 14 मार्च से पीले रंग का आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। दोनों फोन का पीला रंग 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा और उसके फीचर्स भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

क्या पीले रंग का आईफोन होगा ज्यादा महंगा?

अगर नए कलर वेरिएंट के आने से आपके मन भी सवाल है कि इसकी कीमत अधिक होगी या नहीं तो बता दें कि ऐसा नहीं है। पीले रंग का आईफोन उतनी ही कीमत पर मिलेगा जितने में इसके अन्य कलर वेरिएंट्स हैं। आईफोन 14 की कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है जबकि आईफोन 14 प्लस की कीमत 89,900 रुपये से शुरू होती है।

इसे भी पढ़ें:  स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी समेत शाओमी के कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट! जानिए ऑफर्स

क्या पीले रंग के आईफोन पर मिलेगा कोई ऑफर?

आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस के नए पीले रंग को आप उतनी ही कीमत और उन्हीं ऑफर्स के साथ खरीद सकेंगे। इस पर कोई खास डील या ऑफर नहीं दिया गया है। दोनों फोन पर सिर्फ Apple आर्केड के 3 मुफ्त महीने मिलेंगे।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now