Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जियो के साथ ग्लोबल मीडिया ब्रांड की साझेदारी, Jio TV पर देख सकेंगे नारुतो, गिंटामा जैसे एनिमेटेड कई कंटेंट

Jio Tv And KC Global Media Partnership

Jio Tv and KC Global Media Partnership: भारत में पहली बार ओटीटी दर्शक चर्चित जापानी अनिमे किरदारों का लुत्फ़ अब जियो टीवी (Jio TV) पर उठा पाएंगे। एशिया के प्रमुख मनोरंजन नेटवर्क केसी ग्लोबल मीडिया (KC Global Media) ने जियो के साथ साझेदारी कर ली है। कंपनी ने जियो टीवी स्पेशल पार्ट के रूप में जियो टीवी पर एनिमैक्स भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है।

सोशल मीडिया और कम्युनिटी प्लेटफार्म पर प्रशंसकों की भारी मांग पर नारुतो, गिंटामा, कुरोको, गोल्डन गुमे और दूसरे अवार्ड विनिंग जापानी एनिमे किरदारों को भारतीय दर्शकों के समक्ष लाया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Flipkart Mobiles Bonanza सेल शुरू, सस्ते में मिल रहे हैं कई स्मार्टफोन! जानिए ऑफर्स

Reliance Jio and KC Global Media Partnership

ये साझेदारी जियो टीवी के व्यापक ग्राहक आधार और भारत में एनीमे कंटेंट की बढ़ती मांग के साथ यहां मांगा, एनीमे और अन्य चीजों के प्रति बढ़ते जापानी पॉप-कल्चर फैन समुदाय के रुझान के जरिए भारत में केसी ग्लोबल मीडिया की सोच को आगे बढ़ाती है।

केसी ग्लोबल मीडिया के सह-संस्थापक और अध्यक्ष एंडी कपलान ने इस बारे में कहा कि भारत अपनी मजबूत मांग और टीवी दर्शकों के लिए डिजिटल-फस्र्ट और ओटीटी कंटेंट के अनुकूलन विकास के साथ प्रमुख बाजार हो गया है। देश में 5जी सुविधा की बढ़ती मांग के साथ ये बढ़ती जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  Vi के ये दो जबरदस्त प्लान! कम कीमत में 84 दिनों तक उठाएं कई सुविधाओं का लाभ

KC Global Media की जियो से पार्टनरशिप

जियो टीवी की साझेदारी के बारे में खुशी जताते हुए कंपनी ने कहा कि भारत में अपने प्रशंसकों को वो अपनी स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर सर्विस दे पा रहे हैं। साथ ही यहां के स्थानीय दर्शकों को प्रीमियम एनीमे कंटेंट एक्सीबल करा पा रहे हैं। जियो के ओटीटी प्लेटफार्म पर उनकी सभी सर्विस एक्सीबल है।

जियो टीवी पर 16 ज्यादा भाषाएं उपलब्ध

मनोरंजन का सुपर ऐप जियो टीवी भारत का सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म है, जहां 16 से अधिक भाषाओं और 12 शैलियों में 900 से अधिक चैनल एक साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए उनकी उंगली के एक इशारे पर मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें:  POCO C51 भारत में लॉन्च, कम कीमत में 7GB टर्बो रैम और भी कई फीचर्स शामिल!

एनिमैक्स प्लेटफार्म पर मनोरंज का भंडार

केसी ग्लोबल मीडिया एशिया के 14 देशों में 38.8 मिलियन से अधिक घरों में वर्षों से एनिमैक्स प्लेटफार्म पर एक्शन, रोमांस, हॉरर, अलौकिक, विज्ञान-कथा और कॉमेडी जैसी लोकप्रिय शैलियों के समेत एनीमे कंटेंट से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now