Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कम बजट में आते हैं ये 3 Smartphones, जानिए…

Smartphone Under 8k

Smartphone under 8K: भारतीय बाजार में स्मार्टफोन की लोकप्रिता बढ़ती ही जा रही है। अपने बजट और जरूरत के अनुसार लोग अलग-अलग स्मार्टफोन्स को अपना रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल की शुरुआत ही एक से बढ़कर एक फोनों के आने के साथ हुई है।

इनमें कई फोन 5जी पर जोर देते नजर आए तो कुछ कम कीमत के सेगमेंट में फीट बैठे तो कुछ फोन्स किफायती होने के साथ बेहतरीन लुक में आए है। 15 से 20 हजार रुपये के बीच वाले फोन ज्यादातर लोगों की पसंद होते हैं। जबकि, 10 हजार से नीचे के फोन ज्यादातर लोगों के बजट के लिए अच्छे साबित होते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Moto G73 5G पहली बिक्री पर हुआ बेहद सस्ता, सिर्फ 2,499 में खरीदने का मौका!

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे स्मार्टफोन लेकर आए हैं जो फरवरी 2023 में लॉन्च हुए हैं। इनकी कीमत 8 हजार रुपये से कम (Smartphone under 8K in India) है लेकिन ये लुक और फीचर्स दोनों मामले में कम नहीं है। आइए 8 हजार रुपये से कम के स्मार्टफोन (Smartphone under 8000) के बारे में जानते हैं।

इसे भी पढ़ें:  खरीदना है नया AC? इन 5 बातों का रखें ख्याल

Best Mobile Phones Under 8000

Motorola Moto E13 Smartphone- मोटोरोला का मोटो ई13 स्मार्टफोन 8 हजार रुपये से कम कीमत में आता है। भारत में इसके दो वैरिएंट लॉन्च किए गए है। इसके 2GB + 64GB वैरिएंट की कीमत 6,999 रुपये और 4GB + 64GB वैरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर ये फोन बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Lava Yuva 2 Pro Smartphone- प्रीमियम ग्लास फिनिश के साथ आने वाला लावा युवा 2 प्रो एक किफायती स्मार्टफोन है। भारत में लावा युवा 2 प्रो को 7,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम + 3 जीबी वर्चुअल रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। फोन को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Vivo v27 Series की भारत में जल्द होने वाली एंट्री, जानिए कीमत और फीचर्स

Infinix Smart 7 Smartphone- हाल ही में इंफिनिक्स स्मार्ट 7 को भारत में लॉन्च किया गया है। फोन बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। इसका सिंगल वैरिएंट ऑप्शन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज है जिसकी कीमत 7,299 रुपये है।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now