Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Motorola Moto G73 5G आज होगा लॉन्च, जान लें कीमत और खासियत

Published on: 10 March 2023
Motorola Moto G73 5G 1

Motorola Moto G73 5G Launching Today in India: भारत में मोटोरोला का नया 5जी किफायती स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। मोटोरोला की ओर से मोटो जी73 5जी को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।

लॉन्च से पहले ही फोन के बारे में काफी कुछ जानकारियां लीक हो चुकी हैं, तो कई डिटेल्स के बारे में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। आइए लॉन्च से पहले ही मोटो जी73 5जी की कीमत (Motorola Moto G73 5G Price) और खासियत जान लेते हैं।

Moto G73 5G Release Date in India

मोटोरोला का लेटेस्ट स्मार्टफोन मोटो जी73 5जी आज यानी 10 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। मोटोरोला के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और फ्लिपकार्ट के माध्यम से मोटो जी73 को लॉन्च किया जाएगा।

Moto G73 5G Price and Availability in India

फ्लिपकार्ट पर मोटो जी73 की आधिकारिक लिस्टिंग की मानें तो इसके दो कलर ऑप्शन्स- मिडनाइट ब्लू और ल्यूसेंट व्हाइट लॉन्च होंगे। फोन को सिंगल वेरिएंट- 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन की कीमत 20 हजार से कम हो सकती है। मोटो जी73 की संभावित कीमत 18,999 रुपये हो सकती है।

Moto G73 5G Specs (Expectations)

आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक मोटो जी73 में 6.5 इंच का फुल-एचडी + रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले होगा जिसमें LCD पैनल और 120Hz तक रिफ्रेश रेट होगा। इस फोन में Android 13 के साथ MediaTek Dimensity 930 प्रोसेसर होगा। इसमें एक फिंगरप्रिंट रीडर, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक, हाइब्रिड डुअल-सिम और 5G सपोर्ट (12 बैंड) भी मिल सकता है।

Moto G73 5G Camera and Battery

मोटोरोला मोटो जी73 5जी में डुअल-कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा लेंस होगा। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक इस फोन का प्राइमरी कैमरा 2um अल्ट्रा-पिक्सेल तकनीक के साथ आएगा। इसमें 5000mAh की बैटरी होगी, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकता है। फोन को IP52 रेटिंग दी गई है।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now