Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

न करें ये गलतियां, वरना समय से पहले लैपटॉप हो जाएगा खराब

Laptop Tips

Laptop Tips and Tricks: लैपटॉप आज के समय में ज्यादातर लोगों के लिए जरूरी है। ऑफिस, पढ़ाई या फिर अन्य कामों के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। जब से लोगों के लिए वर्क फ्रॉम होम का चलन चला है तब से लैपटॉप के यूजर्स और इसका इस्तेमाल दोनों बढ़ चुका है। ये ही कारण है कि मार्केट में एक से बढ़कर एक फीचर्स और कीमत के साथ लैपटॉप उपलब्ध हैं।

ऐसे में आपके लिए भी लैपटॉप महंगा ही पड़ा होगा। महंगा नहीं भी पड़ा तब भी आपने लैपटॉप खरीदने के लिए हजारों रुपये तो खर्च किए ही होंगे? अगर हां, तो शायद आप ये भी नहीं चाहेंगे की समय से पहले आपका लैपटॉप खराब हो जाए, लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी कुछ गलतियों से लैपटॉप समय से पहले पुराना और खराब हो सकता है। आइए जानते हैं कि किस कारण लैपटॉप खराब हो सकता है।

लैपटॉप पर ना खेलें हद से ज्यादा समय तक गेम

अगर आप अपने लैपटॉप पर अधिक गेम खेलते हैं तो ये समय से पहले खराब हो सकता है। कई ऐसे लैपटॉप हैं जो गेमिंग को सपोर्ट नहीं कर पाते हैं जिसे हम अनजान होते हैं और फिर लैपटॉप जल्दी खराब होने लगता है। अगर आप गेम खेलने के लिए लैपटॉप का यूज करना चाहते हैं तो इसके लिए गेमिंग लैपटॉप को खरीद सकते हैं।

ऑरिजिनल चार्जर का करें इस्तेमाल

लैपटॉप को हमेशा उसके ऑरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करें। किसी भी चार्जर से चार्ज करना या लोकल चार्जर का इस्तेमाल करना लैपटॉप के लिए सही नहीं होता है। इससे लैपटॉप की बैटरी पर बुरा असर पड़ता है और वो जल्दी खराब हो सकता है।

ज्यादा टैब ना करें यूज

लैपटॉप पर चार से ज्यादा टैब ऑपन ना करें। इससे अधिक टैब को खोलकर लैपटॉप का इस्तेमाल करना प्रोसेसिंग पर दबाब पड़ता है और फिर लैपटॉप जल्दी खराब हो सकता है।

 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now