Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Nubia Z50 Ultra की लॉन्च से पहले लीक हुईं डिटेल्स! इस दिन होगा पेश

Nubia Z50 Ultra Launch Date

Nubia Z50 Ultra Launch Date Price in India: ZTE के स्वामित्व वाले स्मार्टफोन ब्रांड द्वारा नूबिया Z50 अल्ट्रा को बहुत जल्द पेश करने की तैयारी में है। आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने से पहले नूबिया Z50 अल्ट्रा को कथित तौर पर गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखा गया है, जो इसकी प्रमुख स्पेसिफिकेशन की ओर इशारा करता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Nubia Z50 Ultra Specifications 

गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर नूबिया Z50 अल्ट्रा को मॉडल नंबर Nubia NX712J के साथ देखा गया है। लिस्ट के मुताबिक ये Android 13 पर चल सकता है और इसे स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC द्वारा संचालित किया जा सकता है। इसमें 12 जीबी तक रैम होने सकती है।

इसे भी पढ़ें:  Instagram-Facebook के वीडियो, रील्स या शॉर्ट को करना है डाउनलोड? तो अपनाएं ये तरीका

इसके अलावा ये भी पता चला है कि फोन प्राइम सीपीयू कोर के साथ एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मिल सकता है, जो अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.19GHz के साथ है, तीन कोर 2.02GHz पर कैप्ड हैं और चार कोर 2.80GHz की अधिकतम स्पीड के साथ हैं। ये डिटेल्स आगामी Z50 अल्ट्रा पर स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC की उपस्थिति होने का संकेत देते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Redmi 12C और Redmi Note 12 पर बंपर छूट! सिर्फ इतने रुपये में खरीद सकेंगे फोन

ZTE के स्वामित्व वाला ब्रांड Weibo के माध्यम से हैंडसेट के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का इशारा कर रहा है। इसके मुताबिक फोन में 6.8-इंच AMOLED डिस्प्ले आने की पुष्टि करता है। ये एफ / 2.0 एपर्चर के साथ एक अंडर-डिस्प्ले 16MP का सेल्फी सेंसर के साथ होगा। गेमिंग-केंद्रित डिवाइस में थर्मल प्रबंधन के लिए 41442mm स्क्वायर कूलिंग एरिया के साथ बायोनिक कूलिंग सिस्टम शामिल होगा।

Nubia Z50 Ultra Launch Date

Nubia Z50 Ultra ने सिंगल-कोर टेस्टिंग में 1,494 पॉइंट्स और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 5,121 पॉइंट्स हासिल किए हैं। लिस्टिंग 2 मार्च की है। नूबिया Z50 अल्ट्रा 7 मार्च को चीन में आधिकारिक रूप से लॉन्च होने के लिए तैयार है। लॉन्च इवेंट स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) शुरू होगा।

इसे भी पढ़ें:  15 हजार रुपये से कम में आने वाले ये हैं बेस्ट Smartphone, देखें लिस्ट...
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now