Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

OnePlus Monitor E24 और X27 की बिक्री शुरू, जानें कीमत और उपलब्धता

OnePlus Monitor E24 And X27 Sale Today

OnePlus Monitor E24 and X27 Sale Begins in India: वनप्लस इन दिनों अपने नए प्रोडक्ट्स के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। हालही में कंपनी ने अपने कई प्रोडक्ट्स को भारत में लॉन्च किया है। इनमें वनप्लस 11 5जी सीरीज, टैबलेट, ईयरबड्स जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। इन्हीं में से वनप्लस के दो नए मॉनिटर- वनप्लस मॉनिटर ई24 (OnePlus Monitor E24) और मॉनिटर एक्स27 (OnePlus Monitor X27) भी हैं।

ये दोनों भी कुछ दिनों पहले ही भारत में लॉन्च किए गए हैं जिनकी आज यानी 15 फरवरी, बुधवार को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। आइए OnePlus Monitor E24 और Monitor X27 की कीमत, उपलब्ध और खासियत के बारे में बताते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Vivo T3 Pro 5G: मिड-रेंज सेगमेंट में धूम मचाने आ रहा है एक नया स्मार्टफोन!

और पढ़िए –

OnePlus Monitor E24 और X27 की बिक्री शुरू

वनप्लस मॉनिटर ई24 और वनप्लस एक्स27 की बिक्री भारत में शुरू कर दी गई है। वनप्लस के दोनों मॉनिटर फ्लिपकार्ट के माध्यम से सेल किए जाएंगे। इसके अलावा वनप्लस के दोनों मॉनिटर अमेजन, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और वनप्लस स्टोर ऐप पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

इसे भी पढ़ें:  सिर्फ 19 रुपये के इस रिचार्ज प्लान में मिलते हैं कई बेनिफिट्स!

OnePlus Monitor E24 और X27 की भारत में कीमत

बात करें कीमत की तो वनप्लस मॉनिटर की शुरुआती कीमत 12 हजार से कम है। वनप्लस मॉनिटर ई24 की कीमत 11,999 रुपये है, जबकि वनप्लस मॉनिटर एक्स27 की कीमत 27,999 रुपये है। सेल के दौरान चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करके डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा प्रमुख बैंक लेनदेन में नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन से भी फायदा मिल सकता है।

OnePlus Monitor E24 and X27 Specs

वनप्लस मॉनिटर ई24 एक फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 16.7 मिलियन लाइफ रंग और एक विस्तृत 178-डिग्री आईपीएस पैनल है। वनप्लस मॉनिटर ई24 में स्लीक 8mm मिनिमल डिजाइन है और ये मेटल स्टैंड के साथ आता है। इस मॉनिटर में यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी, मल्टीटास्किंग सपोर्ट और कई मोड उपलब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें:  Twitter पर फिर से नीली चिड़िया की वापसी, अब ऐसा दिख रहा है Logo

और पढ़िए –

दूसरी ओर, वनप्लस मॉनिटर एक्स27 68.5 सेमी स्क्रीन आकार में उपलब्ध है, जो 165 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और अविश्वसनीय रूप से तेज़ 1 एमएस प्रतिक्रिया समय के साथ तेज और सहज गेमिंग अनुभव प्रदान करता है, न्यूनतम लैग और ब्लर के साथ अल्ट्रा-क्लियर इमेज पेश करता है।

और पढ़िए –

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now