Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Vi के ये दो जबरदस्त प्लान! कम कीमत में 84 दिनों तक उठाएं कई सुविधाओं का लाभ

Best Recharge Plan: रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद वोडाफोन आइडिया का नाम भारत में सबसे ज्यादा मश्हूर है। टेलीकॉम कंपनियों में तीसरे नंबर पर आने वाली वोडाफोन आइडिया कई ऐसे प्लान ऑफर करती है, जिससे उसके ग्राहक बने रहें और अन्य ग्राहक भी उनसे जुड़ने की सोचें। लोगों को लुभाने के लिए कंपनी कई तरह के प्लानों को ऑफर करती रहती है। इसके पोर्टफोलियो पर एक से बढ़कर एक बेनिफिट्स और वैलिडिटी के साथ प्लान उपलब्ध हैं।

इन्हीं में से दो प्लानों को आज हम लेकर आए हैं। दोनों ही 84 दिनों की वैधता के साथ आते हैं और बेनिफिट्स के मामले में बेहतरीन है। अगर आप 800 रुपये के बीच (Best Recharge Plan under 800) में कोई अच्छा रिचार्ज प्लान चाहते हैं तो वीआई के इन धांसू प्लान को अपना सकते हैं।

वीआई का 459 रुपये वाला प्लान (Vi Rs 459 Plan)

वीआई का प्लान 459 रुपये में आता है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों तक की है। इसमें 6GB तक डेटा बेनिफिट मिलता है। साथ में 5GB एक्सट्रा डेटा बेनिफिट भी मिलता है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट भी मिलता है। इसके अलावा प्लान में वीआई मूवी और लाइव टीवी का फ्री एक्सेस भी मिलता है।

VI का 719 रुपये वाला प्लान (Vi Rs 719 Plan)

वोडाफोन आइडिया का 719 रुपये वाला प्लान भी कई बेनिफिट्स के साथ आता है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इसमें डेली 1.5GB डेटा मिलता है। इसके अलावा 5GB एक्स्ट्रा डेटा की सुविधा भी शामिल है। प्लान में डेली 100SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग लाभ भी शामिल है। आप प्लान के साथ वीकेंड डेटा रोलओवर, बिंज ऑल नाइट, वीआई मूवी और लाइव टीवी का फ्री एक्सेस भी मिलता है।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now