Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

WhatsApp कर रहा है नए प्राइवेट न्यूज़लेटर टूल पर काम, जानें कैसे यूजफुल होगा ये फीचर?

WhatsApp New Feature 1

WhatsApp New Private Newsletter Tool Feature: मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप कथित तौर पर एक नए प्राइवोट न्यूजलेटर टूल फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से सूचनाओं को ब्रॉडकास्टर्स किया जा सकता है।

Wabetainfo।com ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इस नए फीचर की जानकारी दी है। बता दें कि ये वोबसाइट WhatsApp की सभी गतिविधियों को ट्रैक करती है। Wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अभी तक कंपनी की ओर से इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि आगामी फीचर को न्यूजलेटर कहा जाएगा या नहीं।

हालांकि, इसके नाम की पुष्टि नहीं होने पर व्हाट्सएप का नया प्राइवेट फीचर न्यूज़लेटर्स के नाम से ही जाना जा रहा है। इस नए प्राइवोट न्यूजलेटर टूल फीचर के बारे ये भी बताया गया है कि ये कैसे यूजर्स के लिए काम का साबित हो सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

WhatsApp New Private Newsletter Tool Feature Use

रिपोर्ट के मुताबिक इनफॉर्मेशन ट्रांसमिशन से जुड़े इस फीचर से लोगों को यूजफुल अपडेट आसानी से हासिल करने में मदद मिलेगी। हालांकि, अन्य प्लेटफॉर्म की तरह यूजर्स ये भी चुनने में सक्षम होंगे कि वो किसे सुनना चाहते हैं और किन ब्रॉडकास्टर्स को फॉलो करना चाहते हैं।

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को नहीं करेगा प्रभावित

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि न्यूज़लेटर्स के लिए एक ऑप्शनल सेक्शन स्टेटस पेज में शामिल किया जा सकता है जो व्यक्तिगत चैट से अलग होगा और पर्सनल मैसेज के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को प्रभावित नहीं करेगा।

यूजर्स का एक्सपीरियंस बढ़ाने आए कई फीचर्स

पिछले कुछ सालों में व्हाट्सएप ने अपने प्लेटफॉर्म को सभी यूजर्स के लिए अधिक यूजफुल बनाने के लिए प्लेटफॉर्म को विकसित करना और नई सुविधाओं को जोड़ना शुरू कर दिया है। इनमें व्हाट्सएप की फोटो और वीडियो शेयरिंग लिमिट भी शामिल है।

कुछ समय पहले तक व्हाट्सऐप पर 30 से ज्यादा फोटो या वीडियो नहीं भेजे जा सकते थे, जिससे लोग सभी फोटो शेयर भी नहीं करते थे। कुछ चुनिंदा फोटो ही अपने दोस्तों को भेजे जाते थे, लेकिन अब व्हाट्सएप 100 से ज्यादा फोटो और वीडियो भेजने की सुविधा दे रहा है।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now