Prajasatta Side Scroll Menu

यहां पर सिर्फ 499 में मिल रहा है लावा युवा 2 प्रो!

Lava Yuva 2 Pro Sale

Lava Yuva 2 Pro Sale: आज यानी 16 मार्च 2023 से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन की आधिकारिक वेबसाइट Amazon.in पर भी लावा युवा 2 प्रो को बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। हाल ही में कंपनी ने अपना 8 हजार रुपये से कम का स्मार्टफोन (Smartphone Under 8000) ऑफलाइन रिटेल मार्केट और लावा ई-स्टोर में लॉन्च किया था।

वहीं, अब इस कम बजट के मोबाइल फोन (Lowest Budget Smartphone under 8K) को भारत में अमेजन के जरिए भी खरीदने के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। फोन की कीमत पर अलग-अलग ऑफर्स भी दिए गए हैं जिसके बाद इसकी कीमत सिर्फ 499 रुपये तक हो सकती है। आइए Lava Yuva 2 Pro पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Fire Boltt Pristine Smartwatch का लुक देखकर आप भी हो जाएंगे कायल!
Lava Yuva 2 Pro Sale Price in Amazon India

वैसे तो लावा युवा 2 प्रो का सिंगल वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, लेकिन इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत फोन को 1,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है। अमेजन इंडिया पर लावा युवा 2 प्रो को 7,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि, ऑफर्स के बाद फोन को काफी कम में खरीदा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Infinix का किफायती स्मार्टफोन आज होगा भारत में लॉन्च, मिलेगी तगड़ी बैटरी और बेहतरीन फीचर्स

Amazon Lava Yuva 2 Pro Bank Offer

लावा युवा 2 प्रो को आप बैंक या फिर एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर की बात करें तो HSBC क्रेडिट कार्ड EMI Trxn पर 2000 रुपये तक यानी 7.5% का इंस्टेंट छूट मिल सकती है, लेकिन इसके लिए न्यूनतम खरीद की कीमत 8000 रुपये है। ऐसे में एक्सचेंज छूट अप्लाई नहीं हो सकता है।

Lava Yuva 2 Pro Exchange Offer

लावा युवा 2 प्रो पर सबसे ज्यादा छूट एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल रही है। अमेजन पर ये फोन 7,500 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप एक अच्छे कंडिशन का स्मार्टफोन चेंज करते हैं जो लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आता हो तो आपको इस ऑफर का पूरा लाभ हो सकता है। ऐसे में आपके लिए फोन की कीमत 7500 रुपये के छूट के साथ सिर्फ 499 रुपये हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें:  OnePlus Nord 6 जल्द होगा भारत में लॉन्च? 9000mAh बैटरी के साथ जानें कैमरा से लेकर डिस्प्ले और कीमत की सभी डिटेल्स
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now