Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर: भारी बारिश से 1.78 करोड़ रुपये का नुक्सान

हमीरपुर: भारी बारिश से 1.78 करोड़ रुपये का नुक्सान

हमीरपुर।
भारी बारिश के कारण जिला में पिछले 24 घटों के दौरान एक करोड़ 78 लाख रुपये से अधिक का नुक्सान हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार जल शक्ति विभाग की विभिन्न पेयजल योजनाओं को एक करोड़ 77 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। इसके अलावा एक कच्चा मकान और 3 गौशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

उधर, उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष देबश्वेता बनिक ने खराब मौसम और लगातार बारिश को देखते हुए सभी जिलावासियों से विशेष ऐहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें:  जनता पर महंगाई की और पड़ेगी मार, आरबीआई के रेपो रेट में इजाफा : राणा

उपायुक्त ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को किसी भी तरह की आपात परिस्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिलावासियों से खराब मौसम में नदी-नालों तथा भू-स्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा किसी भी तरह की आपात स्थिति की सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टॉल फ्री नंबर 1077 पर देने का आग्रह किया है।

Aaj Ki KhabrenHamirpur district newsHamirpur Himachal updateHamirpur HP newshamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now