Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर : डीसी ने अधिकारियों के साथ चलाया सफाई अभियान

डीसी ने अधिकारियों के साथ चलाया सफाई अभियान

हमीरपुर
हमीरपुर जिला में 9 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे स्वच्छ हिमाचल, स्वस्थ हिमाचल अभियान के तहत वीरवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व स्वयं उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने किया।

अभियान के दौरान उपायुक्त ने अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उपायुक्त कार्यालय परिसर के आस-पास की सफाई की, जिसमें प्लास्टिक-पॉलीथिन व अन्य कचरा एकत्रित किया गया। एकत्रित प्लास्टिक के कचरे को नगर परिषद को सौंप दिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी कार्यालय अध्यक्षों को अपने-अपने परिसरों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने नगर निकाय और पंचायत जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों को स्थानीय लोगों के सहयोग से स्वच्छ रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्वच्छ हिमाचल, स्वस्थ हिमाचल के सपने को साकार किया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  हमीरपुर : पंचायत प्रधान व महिला का आपत्तिजनक ऑडियो वायरल

सफाई अभियान में एडीएम जितेंद्र सांजटा, एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान, सहायक आयुक्त रमन घरसंगी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी केडीएस कंवर और अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

इसे भी पढ़ें:  हमीरपुर: एचआरटीसी की दो बसों में जोरदार टक्‍कर, चालक सहित आठ सवारियां घायल
Aaj Ki Khabren Hamirpur district news Hamirpur Himachal update Hamirpur HP news hamirpur latest news hamirpur news hamirpur news today Hamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now