Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कोरोना से 28 वर्षीय युवक की मौत, 22 जून को निर्धारित थी शादी

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

प्रजासत्ता|
विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर की ग्राम पंचायत उहल के गांव परनाली में एक 28 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हो गई है। युवक की 22 जून को शादी तय थी। युवक ने शास्त्री की डिग्री ली थी और धार्मिक आयोजन करवाता था। उसकी माता की करीब एक हफ्ते से तबीयत खराब थी।

गत दिवस टेस्ट करवाने पर माता कोरोना संक्रमित पाई गई, जिन्हें उपचार के लिए कोविड अस्पताल हमीरपुर भर्ती किया गया है। प्राथमिक संपर्क के चलते बेटे का भी टेस्ट किया तो वह भी कोरोना संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने उसे गृह संगरोध की सलाह दी थी।

इसे भी पढ़ें:  Hamirpur News: अवैध खनन मामले में MLA आशीष शर्मा के भाई और चाचा दो दिन के पुलिस रिमांड पर, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

मृतक युवक की दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। वह और उसके पिता ही वीरवार की रात घर पर थे, लेकिन शुक्रवार सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो पिता ने कमरे में देखा कि वह बेसुध पड़ा था। जांच में पता चला कि उसकी मौत हो गई।

Aaj Ki KhabrenHamirpur district newsHamirpur Himachal updateHamirpur HP newshamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now