साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पांच दिवसीय दौरे पर 16 को शिमला आएंगे #राष्ट्रपति_रामनाथ_कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पांच दिवसीय दौरे पर हिमाचल प्रदेश आ रहें हैं| राष्ट्रपति 16 सितंबर को शिमला पहुंचेंगे और 20 सितंबर तक यहीं रहेंगे। वह शिमला राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में निवास करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ उनकी पत्नी व करीब 20 रिश्तेदार भी आएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 17 सितंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में भी शामिल होंगे। इस दौरान शिमला शहर में होने वाले कार्यक्रमों में भी वह शिरकत करेंगे

हिमाचल प्रदेश सरकार ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रपति के पहुंचने से 24 घंटे पहले छराबड़ा स्थित रिट्रीट के कर्मचारियों का आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया जाएगा।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए राष्ट्रपति को कोई भी फूल, शॉल, टोपी या अन्य उपहार भेंट किए जाने पर रोक रहेगी। भोजन पकाने के लिए दिल्ली राष्ट्रपति भवन से ही स्टाफ आएगा। राष्ट्रपति भवन से प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की एक टीम भी साथ आएगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली दौरे पर हैं और वे गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को हिमाचल आने का न्योता देंगे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और मुख्य सचिव राम सुभग सिंह भी दिल्ली गए हैं ।

इसे भी पढ़ें:  डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना से संवरेगा युवाओं का भविष्य, शिक्षा के लिए मिलेगा 20 लाख का ऋण

Join WhatsApp

Join Now