साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सरकार का चुनावी वर्ष में शिक्षकों को बड़ा तोहफा: हिमाचल के 1037 टीजीटी अध्यापक हुए नियमित

हिमाचल के स्‍कूलों में तैनात हजारों टीजीटी शीघ्र बनेेंगे लेक्चरर, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
हिमाचल प्रदेश सरकार ने चुनावी साल में अनुबंध पर तैनात शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार ने 1037 टीजीटी को नियमित करने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। सरकार के इस फैसले का जहां टीजीटी शिक्षकों में खुशी है वहीं हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने हिमाचल प्रदेश सरकार का 1037 टीजीटी को नियमित करने के लिए आभार व्यक्त किया है।

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के पदाधिकारियों ने खासतौर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, शिक्षा सचिव डाक्‍टर रजनीश, शिक्षा निदेशक प्रारंभिक डाक्‍टर पंकज ललित का आभार व्यक्त किया है।

बता दें कि इन शिक्षकों को पिछले कुछ दिनों से नियमित होने का इंतजार था और शिक्षक महासंघ लंबे समय से इसकी मांग कर रहा था। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने सभी शिक्षकों को नियमित होने के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें:  HIMACHAL NEWS: शहीद लांस नायक प्रवीण शर्मा को सैंकड़ो लोगों ने नम आँखों से दी विदाई

Join WhatsApp

Join Now