साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

ऋषि धवन की कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची हिमाचल की टीम

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में मंगलवार को क्वार्टरफाइनल के चार मुकाबले खेले गए। इन चार मुकाबलों के बाद टूर्नामेंट को अपनी अंतिम 4 टीम मिल गई है पहला सेमीफाइल मुकाबला पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच 3 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन के मैदान पर खेला गया।

इस मुकाबले में पंजाब टॉस जीतकर हिमाचल प्रदेश को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। हिमाचल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। वहीं इस लक्ष्य के जवाब में पंजाब की 20 ओवरों में 163 रन ही बना सकी जिसके चलते हिमाचल प्रदेश ने यह मुकाबला 13 रनों से जीतकर सेफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

पंजाब और हिमाचल के बीच खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच ही कड़ी टक्कर देखने को मिली। ऋषि धवन की अगुआई वाली टीम हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी में अपना लोहा मनवाया।
पंजाब को 13 रन से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। जिसमें अहम भूमिका निभाते हुए सुमित वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 50 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं आकाश वशिष्ठ ने 43 रनों की पारी खेलकर अहम योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें:  Supreme Court On RERA: जानिए ! सुप्रीमकोर्ट ने गुस्से में क्यों कहा बंद करो RERA, कहा -डिफॉल्टर बिल्डर्स का बचाव करने वाली संस्था बना

उसके बाद गेंदबाजी करते हुए हिमाचल की टीम ने बल्लेबाजों पर पूरी तरह से लगाम कसे रखी। इस दौरान कप्तान ऋषि धवन ने पंजाब के 3 बल्लेबाजों को चलता किया। जबकि मयंक डागर मे 3 विकेट लेकर पंजाब की टीम को बैक फुट पर धकेल दिया।
अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 05 नवंबर को हिमाचल और मुंबई के बीच खेला जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now