साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता संजय दत्त को दी हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी की कमान

कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता संजय दत्त को दी हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी की कमान
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सह प्रभारी नियुक्ति किया है| कांग्रेस आलाकमान ने गुरकीरत सिंह कोटली की जगह उन्हें कमान सौंपी है| संजय दत्त तमिलनाडु व पांडिचेरी के प्रभारी भी रहे हैं| संजय दत्त मंडी व कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों के चुनाव पर्यवेक्षक रह चुके हैं| उन्हें युवा कांग्रेस के पर्यवेक्षक के तौर पर हिमाचल में काम करने का अनुभव है|

महाराष्ट्र में जन्मे संजय दत्त ने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष से अपनी राजनीति की पहली सीढ़ी चढ़ कर सेवादल के संगठन सचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर रहते हुए सचिव पद तक पहुंचे हैं|

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सीएम सुक्खू बोले, भाजपा के ऑपरेशन लोट्स को जनबल ने किया पराजित

Join WhatsApp

Join Now