साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

किन्नौर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 2.9 रही तीव्रता

भूकंप के झटके
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले मे सोमवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए| जानकारी के मुताबिक किन्नौर में सुबह करीब 10.04 मिनट पर भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए| रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई है|

हालांकि, भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है| लेकिन झटका महसूस होते ही लोग एहतियातन अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए| भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है|

वहीं, खबर की पुष्टि करते हुए मौसम विभाग शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि सोमवार की सुबह किन्नौर जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया है| भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है|

इसे भी पढ़ें:  भारत के एक दवाई उद्योग से हुई विश्व में बदनामी, दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

Join WhatsApp

Join Now