साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

चेयरमैन और सदस्यों के कार्यभार ग्रहण के बाद HPPSC भर्ती प्रक्रिया में आएगी तेजी

चेयरमैन और सदस्यों के कार्यभार ग्रहण के बाद HPPSC भर्ती प्रक्रिया में आएगी तेजी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला ब्यूरो |
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए चेयरमैन और 3 सदस्य ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले इन्होंने चेयरमैन और सदस्य राकेश शर्मा ने आज सुबह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सरकारी आवास ओक ओवर में शिष्टाचार भेंट की।

गौरतलब है कि सरकार ने दो रोज पहले ही आइपीएस रामेश्वर सिंह ठाकुर (रिटायर) को चेयरमैन, आईएएस राकेश शर्मा (रिटायर), कर्नल आरके शर्मा (रिटायर) तथा विश्व विद्यालय के शिक्षा विभाग से प्रौ. नयन सिंह (रिटायर) को आयोग का सदस्य लगाया है। शपथ ग्रहण के बाद सभी ने कार्यभार संभाल लिया है।

2999c962 afd9 44e1 a2e7 14313eafe9e6
Newly appointed Member of HP Public Service Commission Shri Rakesh Sharma called on Hon’ble CM Shri Jai Ram Thakur at Oakover, Shimla on 27-8-2022. It was a courtesy call.

वहीँ चेयरमैन और सदस्यों के कार्यभार ग्रहण के बाद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में जल्द भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी। क्योंकि पूर्व चेयरमैन के रिटायर होने के बाद से भर्तियां करने का प्रोसेस रूक गया था। वहीँ चुनावी साल में सरकार भी जल्द इन पदों पर भर्तियां चाहेगी।

बता दें कि HPPSC में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी अधिकारी, नायब तहसीलदार और शिक्षा में विभाग में कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर के पदों के अलावा भी कई अन्य पदों पर आयोग ने भर्तियां अधिसूचित कर रखी हैं। जिसमे से HAS परीक्षा 16 अक्तूबर और नायब तहसीलदार परीक्षा 31 अक्तूबर को तय है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सीएम सुक्खू ने एम्स बिलासपुर में बस दुर्घटना के घायलों का कुशलक्षेम जाना

Join WhatsApp

Join Now