जयराम सरकार के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव खारिज

शिमला|
हिमाचल प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आज सदन में ध्वनिमत से गिर गया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें पहले ही मालूम था कि विपक्ष खबर बनाने के लिए वह कुछ ऐसा ही करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली का मामला केंद्र सरकार से उठाया है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष द्वारा उनकी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में कोई दम नहीं था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ओपीएस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है और इसके लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है, ताकि कोई रास्ता निकाला जा सके। कांग्रेस जितनी सरलता से ओपीएस बहाली की बात कर रही है, यह मामला उतना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों से उन्होंने इस मुद्दे पर व्यक्तिगत तौर पर बात की है, लेकिन ये राज्य भी ओपीएस को अभी तक बहाल नहीं कर पाए हैं। जयराम ठाकुर ने ओपीएस के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा कर्मचारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि वह राजनीतिक मकसद से इस मुद्दे को न उठाएं। उन्होंने कर्मचारियों से भी आग्रह किया कि वे ओपीएस को राजनीतिक मकसद से न लें। मुख्यमंत्री ने माना कि जीएसटी लागू होने से प्रदेश को नुकसान हुआ है। हालांकि जीएसटी एकत्रीकरण में बढ़ोतरी हुई है और प्रदेश की आर्थिकी पटरी पर लौट रही है। उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर कहा कि हिमाचल में पड़ोसी राज्यों पंजाब-हरियाणा की तुलना में पेट्रोल ओर डीज़ल के दाम काफी कम हैं। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कहा कि हमारी सरकार में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और अपराधी जेल में हैं।
सेब आंदोलन को लेकर सीएम ने कहा कि कांग्रेस ओर माकपा अपने राजनीतिक हित को साधने के लिए बागवानों की नाराजगी को हवा दे रही है। उन्होंने कहा कि पैकेजिंग सामग्री की दरों में वृद्धि के चलते सरकार ने 6 फीसदी जीएसटी अपने स्तर पर देने का निर्णय लिया है। इससे पूर्व अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कम समय दिए जाने के विरोध में विपक्ष ने पहले सदन में जोरदार हंगामा किया और नारेबाजी करते हुए सदन से वाक आउट कर पूरा विपक्ष बाहर चला गया।

क्या बोले विधायक राजेंद्र राणा
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि ये सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, हर तबका सड़कों पर है। ये सरकार महंगाई कम करने के नाम पर सत्ता में आई थी, जबकि इस सरकार के आने के बाद ही महंगाई आसमान छू रही है। कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि फर्जी डिग्री जैसा बड़ा फर्जीवाड़ा प्रदेश में हुआ है, इसको लेकर सदन में चर्चा करना विपक्ष का अधिकार है। 23 विधायकों ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए थे और इसे नियमों के तहत लाया गया है। इससे सरकार पूरी तरह से घिरने वाली है। इस सरकार के दो महीने बचे हैं और सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया और 2 महीने की सरकार है उसके बाद छुट्टी होने वाली है।

क्या बोले विधायक सुखविंदर सुक्खू
वहीं, कांग्रेस विधायक सुखविंदर सुक्खू ने कहा की जनता का विश्वास सरकार से उठ गया है। जिसके चलते अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है। कांग्रेस विपक्षी दल है, जनता की आवाज सदन में उठा रही है। उन्होंने का कि जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सरकार द्वारा किया गया भ्रष्टाचार और कारगुजारी को सदन में उजागर किया जाएगा। प्रदेश में पेपर नीलाम हो रहे हैं, बेरोजगारी का आंकड़ा 14 लाख पहुंच गया है। इन सभी मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा।

क्या बोले विधायक विनय कुमार
कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने कहा अविश्वास प्रस्ताव पर विधानसभा में हेडकाउंट किए गए और 23 विधायकों ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बौखला गई है और पूरी तरह से फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के बाहर हर रोज कर्मचारी और आम जनता प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश के हालात इसी बात से समझे जा सकते हैं कि लोगों और कर्मचरियों अपनी मांगे मनवाने के लिए को यहां पर धरना प्रदर्शन के लिए आना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 5 साल में विकास तो बहुत दूर की बात है जो अधिकार कर्मचारियों को सरकार द्वारा दिए जाने थे, सरकार उसमें में भी नाकाम हो रही है, इसलिए धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता की आवाज उठाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव सदन में लाई है। उन्होंने कहा कि सरकार की कमियों को उजागर करना विपक्ष का काम है। सदन में बताया जाएगा कि सरकार ने 5 साल में क्या किया है और जनता के साथ कैसे खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायक भाजपा में हैं, लेकिन सदन में बोल रहे हैं कि वह भाजपा में नहीं हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी एकजुट है।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

अनिल शर्मा | धर्मशाला IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला...

विनिंग कंबिनेशन के साथ ही जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगें Punjab Kings

अनिल शर्मा | Punjab Kings: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने...

Himachali Woman a Model of Development : विकास का प्रतिमान रचती छोटा भंगाल की महिलाएं

प्रो.अभिषेक सिंह | Himachali woman, a model of development: हिमाचल प्रदेश...

BSNL Best Recharge: BSNL का नया प्लान, बेहतरीन ऑफर के साथ जाने कीमत

BSNL Best Recharge Plans: भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल)अब...

Solan News: परवाणू पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, मामला दर्ज

सोलन: Solan News: सोलन पुलिस द्वारा नशे के सामान की...

Corona Vaccine Certificate से फोटो हटाने पर ट्रोल हुए पीएम मोदी, हेल्थ मिनिस्ट्री ने दी ये सफाई..!

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क। Corona Vaccine Certificate: कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन...

Himachal News: हिमाचल सहित पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर, देश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त :- आनंद शर्मा

प्रजासत्ता ब्यूरो। Himachal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा लोकसभा...

More Articles

भाजपा सांसद Tejaswi Surya को लेकर ये क्या बोल गई एक्ट्रेस Kangana Ranaut

मंडी। Kangana Ranaut controversial statement on Tejaswi Surya : मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) चुनाव लड़...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में शनिवार को कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुलतानपुरी के लिए चुनाव...

Himachal News: हिमाचल सहित पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर, देश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त :- आनंद शर्मा

प्रजासत्ता ब्यूरो। Himachal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शर्मा शुक्रवार सुबह कसौली के गढ़खल में अपनी दादी की...

Himachal News: आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

शिमला| Himachal News: तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में...

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले – गुजरात छोड़कर वाराणसी से लड़ते हैं मोदी, तो कांगड़ा से क्यों नहीं लड़ सकते आनंद शर्मा..?

हमीरपुर | Himachal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात छोड़कर वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं तो पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा (Anand Sharma) कांगड़ा लोकसभा...

Himachal News: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मामले में दो घंटे चली सुनवाई, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

शिमला | Himachal News: तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने में एक बार फिर मामले की सुनवाई हुई। अदालत...

HRTC Bus Accident in Bilaspur: बिलासपुर के घ्याणा में ट्राले की टक्कर लगने से पुल से नीचे गिरी HRTC की बस

HRTC Bus Accident in Bilaspur: जिला बिलासपुर में जुखाला क्षेत्र के पास घ्याणा पुल पर एक HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस शिमला...

Himachal Politics: कांग्रेस का आलाकमान जिसे चुनाव लड़ने को कहता है वह दूसरे का नाम बता देता है:-जयराम

चंबा| Himachal Politics News: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह चुनाव लोक सभा का चुनाव है। जो देश के लिए नेतृत्व तय करने...

HPBOSE Result 2024: 29 अप्रैल को कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने की संभावना

HPBOSE Result 2024: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ( HPBOSE Dharmshala ) की ओर से 29 अप्रैल (सोमवार) को बाहरवीं कक्षा की बोर्ड...